कार अनियंत्रित होकर गिरी खाई में, एक की मौत

0
356

देहरादून(नगर संवाददाता)। पुलिस चौकी खैरना द्वारा एसडीआरएफ को अवगत कराया गया कि गरमपानी के पास एक कार अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 3० मीटर नीचे गिर गयी है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर शव को रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
इस दौरान उक्त सूचना पर पोस्ट खैरना से हैड कांस्टेबल नवीन कुंवर के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उक्त कार यूके ०4 एम में एक ही व्यक्ति सवार था जो कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा था, उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। इस दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नीचे खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि मृतक का का नाम कमल कुमार वर्मा पुत्र वी. एल. वर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी खजांची मौहल्ला, अल्मोड़ा है। इस अवसर पर रेस्क्यू टीम के सदस्यों में नवीन कुमार, गणेश मेहरा, सूरज बिष्ट, कैलाश राम, रंजीत सिंह, जीवन शामिल रहे।

LEAVE A REPLY