चारोड्डधामोड्ड में चौबीस घंटे सुचारू रहेगी बिजली

0
158

देहरादून(चंद्र प्रकाश बुड़ाकोटी)। ऊर्जा विभाग ने इस बार बड़ा प्लान तैयार किया है। चारोधाम में अब बिजली चौबीसों घंटे उपलब्ध रहे जिसके लिए चारो धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ में सेक्टर वाइज बाकायदा वाकी टाकी के साथ पिचहत्तर कर्मचारियों को लगाया गया है। बाइस अप्रैल अक्षय तृतीया से गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही उतराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा के मध्यनजर ऊर्जा विभाग ने भी कमर कस ली है।
चारो धामो में बिजली चौबीस घंटे सुचारू रहे इस पर काम शुरु कर दिया गया है। विभाग के चीफ एमआर आर्य ने बताया कि बदरीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री में बिजली लाइनों से सम्बंधित सभी व्यवस्थाएं जांच ली गई है। अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है कि यात्रा मार्ग और चारोधामो में बिजली चौबीस घंटे सुचारू रहे। किसी भी फाल्ट के लिए कर्मचारी अपनी टीम के साथ तत्पर रहे।

चौबीस घंटे जगमग रहेगा केदारमार्ग
गौरीकुंड से केदार नाथ तक पूरा यात्रा मार्ग अब जगमग रहेगा,बिधुत विभाग ने गौरीकुंड से भीमबली लिनचौली जीरो प्वाइंट तक सात सौ सोलह स्ट्रीट लाइटो को कई नए खम्बो के साथ लगा दिया है। विभाग के मुख्य अभियंता गढ़वाल एमआर आर्य ने बताया कि सभी स्ट्रीट लाइटें जलने लगा गई है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक चार सेक्टर बनाये गए है बिधुत लाइन में कोई भी फाल्ट आने पर तत्काल उसको ठीक किया जाएगा। चारो सेक्टर को आपस मे संपर्क के लिए वाकी-टाकी दी गई है। सोनप्रयाग से केदार नाथ तक चालीस कर्मचारीयो की ड्यूटी लगाई गई है। विभागीय चीफ ने बताया कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक सौ पचास स्ट्रीट लाइटों एबं बिधुत पोल को लगाया गया है। पिछले साल यह एक सौ तीस की संख्या में लगाई गई थी इस बार इनको बढ़ाया गया है। इस मार्ग पर सात कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वही गंगोत्री में भी पंद्रह कर्मचारियों की ड्यूटी यात्राकाल के लिए लगाई गई है। बदरीनाथ मार्ग पर भी बारह कार्मिकों को ड्यूटी पर है जिन्हें चौबीस घंटे तत्पर रहने को कहा गया है। चारोधामो में अचानक आने वाले फाल्ट में बिधुत बाधित न हो उरेडा के साथ पहले ही वार्ता की जा चुकी है। किसी भी सूरत में यात्रा क्षेत्र में बिधुत बाधित न ही ऐसी व्यवस्था बनाई गई है।

LEAVE A REPLY