सब एरिया कैंटीन में फूटा गौरव सैनानियों का गुस्सा

0
142

देहरादून(नगर संवाददाता)। सब एरिया कैंटीन में अधिकारियों की अपनी मनमानी और सब एरिया कमांडर को इस प्रकार की भेदभाव न करने के गौरव सैनानी एसोसिएशन से जुडे हुए पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और सब एरिया कमांडर को नोटिस पत्र दिया गया और कार्यवाही न होने पर सीएसडी में धरना प्रदर्शन रैली निकाली जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
यहां बडी संख्या में गौरव सैनानी एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में गौरव सैनानियों एवं वीर नारियों ने अधिक से अधिक संख्या पहुंच कर और सैनिक एकता का परिचय देते हुए गढ़ी कैंट के समीप सीएसडी कैटींन में इकटठा हुए और लगातार भेदभाव किये जाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और कहा कि लगातार सैनानियों का उत्पीडऩ एवं भेदभाव को सहन नहीं किया जायेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने कहा कि बीते रोज कुछ पूर्व सैनिक सीएसडी कैंटीन सामान लेने गये और जहां पर आफिसर कैंटीन में सभी सामन व लिक्वर उपलब्ध था कि जवान, जेसीओ कैंटीन में सामान नहीं था और वहां पर उपस्थित सैनिक परिषद सदस्य व अन्य गौरव सैनानी कैंटीन मैनेजर से मिले और मैनेजर ने कहा कि तुम्हारा समान समाप्त हो गया है व बडी ही अभद्रतापूर्वक व्यवहार से पेश आये और देश की सीमा पर सेवा कर सेवानिवृत्त हुए गौरव सैनानियों के साथ इस प्रकार का दुव्र्यवहार किया जा रहा है, जिसे किसी भी दशा में दशा में सहन नहीं किया जायेगा। सीएसडी कैंटीन में अनियमितता का बोलबाला है और इसकी जांच की जानी चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ज्ञापन में दुव्र्यवहार करने वाले मैनेजर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाये और सीएसडी कैंटीनों में जवान जेसीओ के लिए सभी व्यवस्थाययें बनाने में मदद की जाये। ज्ञापन में जवान, जेसीओ के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए और सीएसडी के अंदर लिक्वर व जनरल स्टोर एक जैसा हाना चाहिए ओर अफसर के लिए अलग कोटा नहीं होना चाहिए। जवान , जेसीओ जिस लिक्वर व सामान को ज्यादा चाहते है संख्या के अनुसार डिमांड दी जाये। कैंटीन में जवान, जेसीओर प्रतीक्षालय शेड व बैठने की व्यवस्था सही हो सीएसडी मैनेजर जवान व जेसीओ रैंक में से भी हाना चाहिए जिससे वह जवान, जेसीओर की परेशानी सकझ सके। ज्ञापन में कहा गया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जायेगा। इस अवसर पर अनेकों गौरव सैनानी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY