त्यूनी बाजार के रायगी रोड पर मकान में लगी आग, हादसा टला

0
126

देहरादून(संवाददाता)। त्यूनी बाजार में रायगी रोड पर एक लकड़ी के मकान में भारी धुआं निकलने की सूचना मिलने पर फायर सर्विस एवं पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और आग फैलने से पूर्व ही बुझा दिया गया और कुछ सामान जलकर खाक हो गया और हादसा टल गया और जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इस दौरान सूचना पर तत्काल फायर सर्विस को अवगत कराते हुए पुलिस व फायर सर्विस को अवगत कराते हुए पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आग रायगी रोड पर एक गली में सुरवीर सिंह पुत्र अमर सिंह के मकान में किराए पर निवासरत बलराज ठाकुर जय सिंह ठाकुर के कमरे में शार्ट सर्किट के कारण लगी। इस दौरान मौके पर फायर कर्मियों द्वारा आग फैलने से पहले ही बुझा दिया गया। इस दौरान आग में घर का कुछ सामान जलकर कर खाक हो गया परंतु कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

LEAVE A REPLY