प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत- अग्रणीय भारत की ओर विकासनगर विधानसभा के बढ़ते कदम: मुन्ना सिंह

0
115

विकासनगर(मनोज सैनी)। शीतला नदी के किनारे बसे गांवों को नदी के उफान के कारण होने वाली जलभराव की समस्या से जल्द निजात मिल पाएगी। विकासनगर विधायक ने सिंचाई विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से शीतला नदी किनारे दोनों ओर पुश्ता निर्माण का कार्य शुरू करने हेतु भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया है। जिसका कार्य आज से ही शुरु करने को कहा गया है।
पिछले कुछ सालों से विधानसभा विकासनगर क्षेत्र में बहने वाली शीतला नदी के उफान पर आने के कारण आस-पास के गांव में होने वाली जलभराव की स्थिति से अब जल्द निजात मिल पाएगी। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा सिंचाई विभाग अंबाडी के सहयोग से जनपद देहरादून के विकासखण्ड विकासनगर में छरबा स्थित गोरखा बस्ती, पंजाबी कॉलोनी, ग्राम जामनखाता एवं लांघा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र की शीतला नदी से बाढ़ सुरक्षा का कार्य किया जाना है। जिसका बुधवार को छरबा स्थित शीतला नदी किनारे माननीय विधायक द्वारा भूमि पूजन एवम् शिलान्यास किया गया। सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 14 करोड़ की लागत से पूरी की जाने वाली इस योजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में बोलते हुए माननीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत वर्ष को अग्रिम देशों में शुमार करने की ओर अग्रसर है, हम सभी को क्षेत्रवाद की राजनीति से ऊपर उठकर देश को अग्रसर करने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की धानी सरकार द्वारा अनेकों जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं वही आज विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से शीतला नदी के उफान पर आने के कारण आसपास बसे गांव में जलभराव की स्थिति को देखते हुए बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने हेतु 14०9.24 लाख की लागत का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस योजना के पूरा होने से विकासखण्ड विकासनगर में छरबा(लक्ष्मीपुर) स्थित गोरखा बस्ती, पंजाबी कॉलोनी, ग्राम जामनखाता एवं लांघा मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र को शीतला नदी से आने वाली बाढ़ से बचाया जा सकेगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सरदार जसविन्दर सिंह (बिट्टू), अधिशासी अभियंता ई. रघुबीर सिंह गुसाई, रिकेश शर्मा, ग्राम प्रधान आमिर खान, उप प्रमान रणजीत सिंह, प्रिंस राणा, धर्मचंद्र चंदेल, रितेश कुमार, विनोद चन्द्रेल, राकेश, सूम राम जसवाल, विपिन ठाकुर, प्रेम कुमार डोगरा, अरुण ठाकुर, सहायक अभियंता विवेक प्रताप, लोकेंद्र राणा, बी. एस. नेगी, मुकेश बहुगुणा, अपर सहायक अभियंता सुरेन्द्र श्रीकोटी, संदीप तोमर, प्रीतम तोमर, प्रशांत कुमार, राजेश कुमार, रणदीप, चौन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY