उत्तरकाशी(संवाददाता)। चारधाम यात्रा-2०23 प्रारम्भ होने में महज कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है और जनपद उत्तरकाशी देवभूमि में चारधाम यात्रा के लिये विख्यात है। इस अवसर पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा गंगोत्री धाम यात्रा का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर उन्होंने तीर्थ पुरोहितों व मन्दिर समिति के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यहां पर चारधाम यात्रा का प्रथम पड़ाव मां यमुना का पवित्र धाम यमुनोत्री एवं गंगा की उद्गम स्थली गंगोत्री धाम स्थित है। उन्होंने कहा कि हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु दोनों धामों की यात्रा हेतु यहाँ पहुंचते हैं। इस अवसर पर चारधाम यात्रा-2०23 के सुगम व सुचारु संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर स्वयं जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा उत्तरकाशी मुख्यालय से लेकर गंगोत्री तक गंगोत्री धाम यात्रा रुट पर जुटाई गई आधारभूत सुविधाओं शौचालय, पानी, मेडिकल, एटीएम, विश्राम गृह, धाम पर चेंजिग रुम आदि व निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रा रुट पर मुख्य पड़ावों व दुर्घटना संभावित, संवेदनशील स्थानों का जायजा लेकर सम्बन्धित विभागों को वहां पर व्यवस्थायें समय से दुरस्थ करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी एवं एसपी द्वारा रुट व धाम पर पडने वाले पर्यटन पुलिस चौकियों, ड्यूटी प्वाइंट, यात्री पंजीकरण केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों आदि का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर कर्मचारियों की रहने-खाने की प्रोपर व्यवस्था हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उन्होंने गंगोत्री मे धाम के तीर्थ पुरोहितों व मन्दिर समिति के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों समीक्षा कर यात्रा के बेहतर संचालन हेतु चर्चा-परिचर्चा की गयी। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रशान्त कुमार, बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, नगरपालिका व यात्रा से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।