पार्षद की गिरफ्तारी न होने पर कर्मचारियों में उबाल

0
179

देहरादून(संवाददाता)। आईटी पार्क सब स्टेशन में बिजली कर्मी और क्षेत्रीय पार्षद के बीच हुए विवाद में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कामगारों ने कहा कि जब तक पार्षद की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक आंदोलन को जारी रखा जायेगा।
इस अवसर पर पार्षद की कर रहे गिरफ्तारी की मांग को लेकर ऊर्जा कामगार संगठन के तेवर तल्ख हैं। पार्षद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संगठन की ओर से बेमियादी धरना जारी है और साथ ही शीघ्र पार्षद के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर प्रदेशव्यापी विक्रम आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी ओर पार्षद पक्ष की ओर से ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिख बयान संबंधित बिजली कर्मी की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। पार्षद और उनके समर्थकों का कहना है कि मोहन चंद्र पाठक ऊर्जा निगम के आइटी पार्क बिजलीघर में कार्यालय सहायक द्वितीय के पद पर 2० वर्षों से कार्यरत हैं और घरेलू विद्युत संयोजन के लिए क्षेत्रवासियों से अवैध धन वसूली का दबाव बनाते है। आरोप है कि मोहन चंद्र पाठक का व्यवहार आमजन के साथ ठीक नहीं है और अभद्रता व गाली-गलौज की शिकायतें अक्सर आती हैं। उन्होंने मोहन चंद्र पाठक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने और उनकी संपत्ति की जांच किए जाने की मांग की है। जिस पर ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक ने प्रकरण का संज्ञान लेकर जांच के लिए निदेशक परिचालन को निर्देशित किया जाये।
इस अवसर पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस पार्षद को गिरफ्तार करने के बजाय बिजली कार्मिकों पर आंदोलन न करने का दबाव बना रही है लेकिन कार्मिक पीछे हटने वाले नहीं है और आरोप लगाया कि पार्षद अभिषेक पंत ने बिजली कार्मिक मोहन चंद्र पाठक पर जानलेवा हमला किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। ऐसे में उन्हें गिरफ्तार किया जाए। संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक कि दोषी पार्षद को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष विजय बिष्ट दीपक बेनीवाल, एचसी शर्मा, सोहन लाल शर्मा, आलोक नेगी, वीरेंद्र लाल, अवतार सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र पाठक, आशीष सती, राजेश ध्यानी, नवीन चौधरी, राजेश सैनी आदि कार्मिक शामिल रहे।

LEAVE A REPLY