संसद से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में किया सत्याग्रह

0
155

देहरादून(संवाददाता)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ससंद की सदस्यता को समाप्त किये जाने के विरोध में एससी, एसटी,ओबीसी विभाग के कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी के समर्थन सत्याग्रह कर धरना प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यहां गाँधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के नीचे राहुल गाँधी के समर्थन मे एससी,एसटी,ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल के नेतृत्व मे सत्याग्रह व धरना देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरीके से हिटलरशाही कर रही है और ओबीसी के नाम पर जैसे कोर्ट की मदद से राहुल गाँधी की संसद की सदस्यता खत्म की है। उन्होंने कहा कि जो की लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और उन्होंने कहा कि लेकिन आज के समय मे राहुल गाँधी की लोक प्रियता बढ़ती जा रही ह और आने 2०24 मे देश की जनता बीजेपी की हिटलरशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस अवसर पर सत्याग्रह व धरने पर बैठे पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा की केंद्र सरकार एससी,एसटी, ओबसी का और मुस्लिमों का जिस तरह से शोषण किया जा रहा है और जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में अलोकत्रांत्रिक तरीके से विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है और भविष्य में यह कदम स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष की आवाज को लगातार दबाने का प्रयत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार अपने नाकामियों को छुपाने के लिए ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर विपक्ष को डराने और धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज को उठाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कहती थी कि कांग्रेस मुक्त भारत होगा तो तभी अच्छे दिन आयेंगे लेकिन विगत नौ वर्षो से भाजपा सरकार ने देश को महंगाई और बेरोजगारी के मकड़ जाल में उलझा दिया है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार सरकारी एजेन्सियों का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की सभी लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजुट होकर तानाशाही सरकार के खिलाफ खड़ा होना पडेगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्यायालय का सम्मान करती है पर केन्द्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा आखिर कांग्रेस के नेता अपनी बात कहां पर कहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सासंदों को सदन में बोलने नही दिया जा रहा है, ताकि सदन में सरकार की किरकिरी न हो। उन्होंने कहा विपक्ष अपनी बात अहिंसात्मक रूप से जनता के बीच में ले जायेगी। उन्होंने कहा कि विकास ठप्प पड़ा है, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई आसमान छू रही है, देश की अर्थव्यवस्था चौपट है इन तमाम मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए केन्द्र सरकार इस तरह के घिनौने हथकण्डे अपना रही है ताकि डर के मारे कोई आवाज न उठा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के हथकंडों का पुरजोर विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर सत्याग्रह व धरने में प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सैलवान, एससी एसटी विभाग के महानगर अध्यक्ष संजय गौतम, पूर्व प्रदेश सचिव गीता राम जायसवाल, संजय भारती, मदन लाल, राजबीर रोड, आशीष सैनी,आशीष देसाई, मनीष, दीपक वर्मा,सलमान, राजीव प्रजापति,संजय चौधरी, कुंदन लाल आर्य, ओम प्रकाश, अशोक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY