युवा उक्रांद ने बिजली, पानी के दामों में बढ़ोत्तरी पर सरकार का फूंका पुतला

0
137

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने दून के नकरौंदा मोड़ में बिजली, पानी के दामों में मूल्य वृद्धि को लेकर राज्य सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की तथा अपना विरोध दर्ज किया।
इस अवसर पर युवा उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि एक तरफ तो धामी सरकार ऊर्जा प्रदेश का नारा बुलन्द कर रही है, और जहाँ अनेक पॉवर प्रोजेक्ट चल रहे है, टिहरी बांध से उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यो को बिजली दे रहा है, लेकिन राज्य में गंगा उल्टी बह रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर युवा उक्रांद के जिलाध्यक्ष देहरादून परवीन चंद रमोला परवीन चंद रमोला ने कहा कि विद्युत नियामक बोर्ड द्वारा जन सुनवाई का मुद्दा अब सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए की जा रही है, एक ओर राज्य सरकार बड़े- बड़े उद्योगों में सरचार्ज लेने बच रही है तथा करोडो के बिल को माफ कर देती है, वहीं दूसरी ओर बी पी एल पर बिजली के दाम निरंतर रूप से बढ़ा रही है। बीते वर्ष की तुलना में बिजली के दाम 9.65 प्रतिशत बढ़ाना इंगित करता है कि जनता की जेब में कितना दबाव डाला जा रहा है।
इस अवसर पर युवा उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता रविंद्र ममगांई ने कहा कि पेयजल निगम द्वारा पानी की दरो में 15 प्रतिशत की वृद्धि जनता को निराश करने वाला है, उन्होंने कहा कि एक ओर हमारे राज्य से निकलने वाली नदिया गंगा, यमुना आधे भारतीय राज्यो को पानी पिलाने के साथ साथ खेतों को सींचने का कार्य करती है, वही दूसरी ओर धामी सरकार का इस प्रकार से दरो को बढ़ाना निराशाजनक है। इस अवसर पर केंद्रीय संगठन सचिव प्रीति थपलियाल ने कहा कि खाद्य उत्पाद तथा रसोई गैस की मूल्य वृद्धि से आम जनता त्रस्त है, उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, के साथ ही महंगाई चरम पर है, वही शराब को सस्ता करना इनकी कार्यप्रणाली की पोल खोलता है, यदि राज्य की जनता को अप्रत्यक्ष रूप से लूट कर ही राज्य चलाना है,तो पुष्कर सिंह धामी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि निजी स्कूल संचालको द्वारा अभिभावकों पर शुल्क वृद्धि का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, जबकि कई स्कूल पूर्ण रूप से मानको में अवैध हैं। उन्होंने कहा कि युवा उक्रांद मुख्य शिक्षा अधिकारी से माँग करता है कि समस्त निजी स्कूलों की जाँच हो तथा जो मानकों पर खरे ना हो उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए। इस अवसर पर पुतला फूंकने वालों में केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, परवीन चंद रमोला, पंकज उनियाल, रविंद्र ममगांई, प्रीति थपलियाल, बृज मोहन सजवाण, मीनू थपलियाल, भोला प्रसाद चमोली,रिंकी, शैलेश गुनसोला, पुष्पा मिश्रा, रचना भट्ट, रंजना गैरोला आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY