सरकार मेयर गामा को करें बर्खास्त

0
153

देहरादून(नगर संवाददाता)। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा. सोनिया आनंद रावत ने कहा है कि दून मेयर सुनील उनियाल गामा ने सबका विनाश व अपना विकास अब तक के कार्यकाल में किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कोई काम नहीं किया बल्कि अपनी पत्नी, बेटी एवं बेटे को बैकडोर से सरकारी नौकरी पर लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि मेयर गामा का विदेश में एक होटल भी बन रहा है और अन्य संपत्तियों का भी खुलासा किया जायेगा और राज्य सरकार को मेयर को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए नहीं तो वह नगर निगम में धरने पर बैठेंगी।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने दून मेयर को आडे हाथों लेते हुए कहा कि नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है और यह आम जनता के लिए घातक है और उन्होंने कहा कि वह बच्चों के लिए एक पार्क का निर्माण कर रही थी लेकिन मेयर ने एक वर्ष पूर्व केवल एक पत्थर के लिए वहां पर बुलडोजर चलवा दिया और ध्वस्त कर दिया और उन दिनों भी नवरात्र चल रहे थे और उस समय भी आवाज उठाई गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाई थी।
उन्होंने कहा कि उस पार्क को गौतमबुद्ध के नाम पर रखा गया था और मेयर ने गौतमबुद्ध एवं मेरा अपमान किया और बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन मैंने हार नहीं मानी और लोगों की जमीन हडपने का काम किया है और ऐसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ वह लडती रहेेगी।
उन्होंने कहा कि मेयर सुनील उनियाल गामा की दो करोड़ की संपत्ति से 4०-5० करोड की संपत्ति कहां से आई और वह मीडिया के सामने आकर खुलासा करे और इसके अलावा अन्य प्रोपर्टी कहां से आई यह बताना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय दो करोड की संपत्ति की घोषणा शपथ पत्र में की गई और छरबा विकासनगर में 126०० वर्ग और 45०० वर्ग गज का प्लॉट बंजारावाला में, 26० वर्ग गज का प्लॉट कालागांव और डोभालवाला में 2००-2०० वर्ग गज का प्लाट तथा डोभालवाला में ही 333 वर्ग गज का प्लॉट है का मूल्य उन्होंने सवा दो करोड रूपये बताये थे।
उन्होंने कहा कि अपने, अपनी पत्नी शोभा उनियाल व पुत्र शाश्वत के नमा से 11 विभिन्न संपत्तिया खरीदी। उन्होंने कहा कि मेयर बनने के बाद यह संपत्तियां खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि सुंदर दून केवल होर्डिंग में ही दिखाई दे रहा है और जिससे शहर को बदरंग कर दिया गया है और आज सुंदर दून नहीं विनाश दून बनाया गया है और मेयर की संपत्ति का सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेयर ने जनता को ग्रीन दून बनाने का सपना दिखाया और आज अपना पेट्रोल पंप, होटल बना दिये और अकूत संपत्ति जोड ली।
उन्होंने कहा कि वहीं गुरू राम राय दरबार से टैक्स माफ करने के एवज में 99 साल की लीज पर भूमि क्यों दी गई और इसमें भी काफी लेन देन हुआ है। उन्होंने कहा कि आज जनता मेयर से जवाब मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेयर नेता नहीं प्रापर्टी डीलर, भूमाफिया ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से 16०० करोड रूपये स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर आये और स्मार्ट सिटी तो बनी नहीं लेकिन स्मार्ट सिटी का पैसा कहां गया और स्मार्ट सिटी में भी भ्रष्टाचार का काम किया गया है और इसकी भी जांच की जानी चाहिए। इस अवसर पर वार्ता में प्रवीण भारद्वाज आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY