अष्टमी पर कन्याओं का पूजन

0
129

देहरादून(नगर संवाददाता)। राजधानी के मंदिरों एवं घरों में अष्टमी पर कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें उपहार भेंट किये गये। इस अवसर पर अनेकों मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर देहरादून में आयोजित विशेष चैत्र नवरात्रि पूजा अनुष्ठान के अंतर्गत आज पवित्र दुर्गा अष्टमी के दिन 9 कन्याओं के पैर धोकर उनको मंगल तिलक लगाकर अंगवस्त्र, माता रानी की चुन्नी, हलुआ, पूड़ी, मिष्ठान्न, फल के साथ एक गुल्लक भेंट किया गया ताकि वो अपनी छोटी बचत कर सके साथ ही दक्षिणा और गिफ्ट के साथ पोस्ट आफिस के सुकन्या योजना के फार्म भी भेंट किए गए।
इस अवसर पर उनके माता पिता बच्चों का खाता खोलें और बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सकें। दिन में भजन कीर्तन हुए, कल विशेष चैत्र नवरात्रि पूजा अनुष्ठान की पूर्णाहुति के साथ साथ श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर इसके साथ ही भंडारा भी होगा आज के कार्यक्रम में मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, डाक्टर मथुरा दत्त जोशी,आचार्य महेश उपाध्याय, भगवती जोशी, लीला भट्ट,विमला जोशी, गीता जोशी, गणेश बिजलवान, अरविंद बडोनी आदि का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY