डा. निशंक ने की धामी सरकार के बजट की तारीफ

0
195

देहरादून(नगर संवाददाता)। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से वर्तमान सांसद डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने धामी सरकार के बजट की जमकर तारीफ की है। डा. निशंक ने कहा कि प्रदेश की सरकार में आम जनता के हित को ध्यान में रखकर बजट बनाया है जिसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है।
यहां बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर धामी सरकार ने विशेष फोकस किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा प्रदेश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट की तारीफ कर रही है और इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने धामी सरकार के बजट की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार का यह बजट रोजगार परक है, जिसमें रोजगार के नए आयामों को खोलने पर विशेष फोकस किया गया है इसके साथ ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि और उद्यान के क्षेत्र में राज्य सरकार ने विशेष फोकस किया है वहीं पर्यटन गतिविधियों को प्रदेश में बढ़ाने के लिए सरकार ने अलग से बजट का प्रावधान किया है इससे प्रदेश के हर जिले में पर्यटन गतिविधियां बढ़ सकें और इतना ही नहीं इस अवसर पर डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी दशक उत्तराखंड के विकास का बताया है उसी दिशा में यह बजट राज्य के विकास में अहम साबित होगा।
उन्होंने कहा कि डॉ निशंक ने बजट सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की उम्मीदों को प्रतिबिंबित करता वाला बजट बताया । डॉ निशंक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सशक्त उत्तराखंड का संकल्प लिया है। जिससे हर गरीब तक राज्य सरकार को योजनाएं पहुंचे और उनका लाभ उन्हें मिल सके। राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2०25 तक राज्य को श्रेष्ठ राज्य बनना है । उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के विकास के लिए बड़े प्रवधान लिए गए हैं। शिक्षा, रोजगार और खेल के क्षेत्र में बेहतर काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ निशंक ने धामी सरकार को बधाई देते हुए यहां बताया कि केंद्र पोषित और बाह्य सहायतित योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा एवं 2०25 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर डॉ रमेश पोखरियाल निशंक यह कहा कि बजट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने जनता को बड़ी सौगते दी है। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY