नैनीताल(संवाददाता)। पुलिस कप्तान के आदेश पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और इसी कार्यवाही में काठगोदाम पुलिस व एसओजी की टीम ने एक मोटर साइकिल रूकवाकर जब उसकी चैकिंग की तो उसमें से स्मैक बरामद हुई। स्मैक तस्कर को पुलिस ने कालीचौड़ मन्दिर गेट के पास खेड़ा के समीप गिरफ्तार किया है।
काठगोदाम पुलिस व एसओजी की टीम ने चैकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल सवार युवक को रोक कर जब उसकी गाडी की तलाशी ली तो उसके पास से काफी स्मैक बरामद हुई। पकडे गये नशा तस्कर मौहम्मद आरिफ ने बताया कि वह यह स्मैक सितारगंज निवासी शरीफ उर्फ गुड़्डू से सस्ते दामो में खरीद कर हल्द्वानी क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचने आया था।