बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

0
140

देहरादून(नगर संवाददाता)। गैस के दामों में अप्रत्याशित बढोत्तरी किये जाने और बढती महंगाई को लेकर किशननगर चौक में महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा एवं दीप वोहरा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया और महंगाई को नियंत्रित किये जाने की मांग की गई और कहा कि कांग्रेस महंगाई के खिलाफ लगातार आंदोलनरत रहेगी।
इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले छह सालों में राज्य का विकास ठप्प हो गया है तथा पूरे देश में आये दिन भ्रष्टाचार एवं महंगाई अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि जीरों टोलरेंस की बात करने वाली भाजपा सरकार ने सरकारी संस्थाओं में नौकरियां बेचने का धन्धा शुरू कर दिया जो जगजाहिर हो चुका है एवं अपने करीब के रिश्तेदारों को बैकडोर से नौकरियॉं देने का काम किया।
इस अवसर पर शर्मा ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय जिन जनहित की योजनाओं को शुरू किया गया था भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया जिससे आम आदमी त्रस्त हो गया है। राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार ने होली से पहले महिलाओं को तोहफा दे दिया है और गैस की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। उन्होंने भाजपा सरकार से गैस की बढ़ी हुई कीमत को वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर दीप वोहरा, कोमल वोहरा संगीता गुप्ता, अमृता कौशल, अशोक कोहली, रमेश कुमार मंगू ,राजू, अर्जुन सोनकर ,मनोज भंडारी, मोहन जोशी, अमित अरोडा ,अनुराग गुप्ता ,अनिल बसनेत, विक्की नायक, पीयूष जोशी, सोनू प्रजापति प्रोमोद कुमार गुप्ता, मदन लाल, प्रवीण त्यागी टीटू, दीपक कुमार ,राजा, सचिन कुमार ,दिनेश कुमार, प्रियांश छाबडा ,मोहम्मद शाही,हरिंदर चौधरी,शरीफ अहमद बैग, शालेंदर कारकेती, विजय शाही, राजीव कुमार प्रजापति, राजेंद्र बहुगुणा, भानु, धु्रव, सूरज, अमित कुमार आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY