साहिया(संवाददाता)। लोक निर्माण विभाग साहिया द्वारा साढे छह करोड की लागत से मार्ग का सुधारीकरण निर्माण कार्य किया जा रहा किलोमीटर एक से 3० तक मार्ग पर छह पुलिया निर्माण मोड़ो की कटिंग नाली निर्माण पैरापिट कैश बैरियर व सुरक्षा दीवार का निर्माण होना है लेकिन मार्ग पर अभी छह पुलिया व पैरापिट कैश बैरियर आदि निर्माण किया गया है। ग्रामीणो का कहना है की मार्ग पर कई ऐसे मोड़ है जहा पर हर दिन ऐक्सिडेट का खतरा बना रहता है अभी ऐसे मोड़ो की कटिंग नही हुई है ग्रामीण का आरोप है की विभाग की लापरवाह से कार्य किया जा रहा है अभी तक मोड़ो की कटिंग नही की गई है और न ही सुरक्षा दिवार का निर्माण किया गया है हर पांच साल मे साहिया क्वानू मोटर मार्ग के रखरखाव के लिए करोड़ो रूपए खर्च किए जाते है लेकिन मानको के अनुसार निर्माण कार्य नही किए जा रहे क्षेत्र के ग्रामीणो का आरोप है की यदि मार्ग पर हर मोड़ की कटिंग नही की गई तो विभाग कार्यालय साहिया मे धरना-प्रदर्शन किया जाऐगा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सोऐ हुए है सरकार द्वारा जनता के सुविधा के लिए करोड़ो रूपए खर्च कर रही है लेकिन विभाग अपने मनमानी से पैसा खर्च कर रही है ग्रामीण ने कहा की इस सम्बन्ध मे उच्चाधिकारीयो से शिकायत करने के बाद लोनिवि कार्यालय मे धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य की सूचना के तहत जानकारी की जाऐगी ग्रामीण नारायण सिंह तोमर सूरत सिंह चौहान चतर सिंह तोमर दाताराम तोमर कपिल शर्मा श्रीचन्द तोमर महावीर सिंह चौहान जयपाल सिंह तोमर मुकेश तोमर सन्तन सिंह नेगी मेहन्द्र सिंह बिष्ट मातबर सिंह नेगी गुलाब सिंह चौहान अजब सिंह चौहान आदि का कहना है की यदि मार्ग पर सही तरीके से कार्य नही किया गया तो क्षेत्रवासी आन्दोलन के लिए तैयार है इस मार्ग से हिमाचल प्रदेश भी जुड़ा है और दर्जनो सम्पर्क मार्ग है जुड़े है और इस पर से छ दर्जन से अधिक गांव सफर करते है बताते है की साहिया क्वानू मार्ग एक किलोमीटर पर छह माह से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार अभी तक नही लगाई है।