हैवान टीचर का बच्चे पर तांडव

0
134

विकासनगर(मनोज सैनी)। राजधानी के विकासनगर इलाके में सब्जी की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति के चार वर्षीय मासूम बच्चे को एक हैवान बनी महिला टीचर ने जिस तरह से उसे पीट-पीट कर उसके पैरों पर जख्म दिये उससे विकासनगर इलाके में सनसनी फैल गई और मासूम बच्चे के पैरों पर दिखाई दे रहे जख्म इस बात को चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि किस तरह से टीचर ने उस पर हैवानियत का तांडव किया है। अब देखने वाली बात है कि क्या शिक्षामंत्री ऐसे स्कूल पर कडी कार्यवाही करेंगे जहां एक मासूम बच्चे के साथ वहां की टीचर ने हैवानियत का वो तांडव किया है जिसे देखकर मासूम बच्चे के परिवार के लोग रो-रोकर यह कह रहे हैं कि आखिर क्या कोई टीचर इतनी निर्दयी हो सकती है कि उसे बच्चे को लाठी से पीटने में कोई दया भी नहीं आई?
मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर के बाबूगढ़ रोड पर वैली इंटर नेशनल जूनियर हाई स्कूल है जहां एक सब्जी वाले का मासूम बेटा पढता है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब वह स्कूल गया तो वहां एक हैवान टीचर ने चार साल के मासूम बच्चे को डंडे से इतनी बूरी तरह से पीटा की मासूम बच्चा भी सहम गया और वह टीचर की हैवानियत को सहने के बाद घर में चुपचाप खामोश होकर बैठ गया लेकिन जब उसके परिवार के लोगों ने देखा कि बच्चा स्कूल में अपना टिफन भी खाकर नहीं आया तो उससे घर वालों को कुछ शक हुआ और बच्चा जब अपने परिवार के सामने जोर-जोर से रोने लगा तो उसके घरवालों को शक हुआ और उन्होंने जब बच्चे से रोने का कारण पूछा तो उसने अपनी स्कूल की ड्रेस उतारकर अपने पैरों पर डंडे से आये जख्मों को दिखाया तो उसे देखकर परिवार के लोग रोने बिलखने लगे और उनके मन में इस दृश्य को देखकर जो बेचैनी देखने को मिली वह हैरान करने जैसी ही थी और उसके बाद परिवार के लोग जब स्कूल प्रशासन के पास बच्चे को लेकर आये और उन्हें बच्चे के पैर पर डंडे के निशानों को दिखाया तो स्कूल प्रशासन यह कहता हुआ दिखाई दिया कि टीचर से गलती हो गई है लेकिन सवाल यह है कि क्या कोई टीचर इतनी हैवान हो सकती है कि वह मासूम बच्चे को डंडे से पीट-पीटकर उसके पैरों पर इतने जख्म दे दे कि उससे चला भी न जाये। अब देखने वाली बात है कि क्या राज्य के शिक्षा मंत्री मासूम बच्चे पर हुये टीचर के तांडव को लेकर स्कूल प्रशासन पर कोई बडी कार्यवाही करने के लिए आगे आयेंगे?

LEAVE A REPLY