खेल व खिलाडिय़ों के प्रति सरकार है गंभीर

0
236

हरिद्वार/ देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुंची जहां पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के साथ ऑल इंडिया इन्विटेशन बास्केटबॉल टूर्नामेंट(मेन्स) प्रतियोगिता का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया, जहां आयोजकों द्वारा खेल मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाडिय़ों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया व उन्हें शुभकामनाएं दी साथ ही खिलाडिय़ो को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिये हरिद्वार के लोगों को पहली बार बास्केटबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को खेलते हुए देखने का अवसर मिलेगा साथ ही उन्हें भी अपने खेल को और बेहतर करने का मौका मिलेगा।ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।खेल मंत्री रेखा आर्या ने साथ ही कहा कि बास्केटबॉल वह खेल है जो हमेशा आपका मनोरंजन करेगा, आपको प्रेरित करेगा और आपको इसे अधिक से अधिक खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि यह गेम आपको अपने आप में कई कौशल और तकनीक विकसित करने में सक्षम करेगा। इस खेल के माध्यम से आप अपने आप में जो परम कौशल विकसित करते हैं, वह टीम वर्क है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सरकार व खेल विभाग प्रदेश के खिलाडिय़ों के लिए कई सारी योजनाए चला रहा है।
उन्होंने कहा कि खेल विभाग ने 15०० रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति योजना शुरू की है जिसे हम मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के नाम से जानते हैं जिसका फायदा हमारे बालक व बालिका खिलाडिय़ों को मिल रहा है।इसके साथ ही जल्द ही हम खिलाडिय़ों के लिए चार प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण लागू करने जा रहे हैं जिससे उन्हें सरकारी नौकरी में लाभ मिलेगा । इस अवसर पर वहीं उन्होंने कहा कि हम स्पोट्र्स डेवलपमेंट फण्ड की भी बनाने जा रहे हैं जिसका लाभ भी हमारे खिलाडिय़ो को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमने न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ शुरू किया है जो कि अब राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है।ऐसे आयोजन से हमारे खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। यह प्रतियोगिता आज 24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी। इस तीन दिवसीय टुर्नामेंट में ओएनजीसी, ईस्टर्न रेलवे, आर्मी ग्रीन, राजस्थान पुलिस, सीआईएसफ, दिल्ली, पंजाब पुलिस, इंडियन एयर फोर्स, चंडीगढ़ आर्मी की नामचीन टीमें भाग ले रही है। इस अवसर पर महामंत्री पंतजलि योगपीठ आचाय बालकृष्ण,पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,रानीपुर विधायक आदेश चौहान ,डीपीएस प्राचार्य अनुपम जग्गा,सचिव जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार ओम प्रकाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY