श्रीदेवसुमन नगर में कांग्रेसियों ने निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

0
134

देहरादून(नगर संवाददाता)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आहूत देशव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज देहरादून महानगर की कैंट विधानसभा के वार्ड नंबर 35 श्रीदेव सुमन नगर में कांग्रेसजनों द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर लोगों ने इस यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर हाथ से हाथ जोडो अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से चकराता विधायक, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजनों ने प्रतिभाग कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर हाथ से हाथ जोडो यात्रा नवीन फर्नीचर के पास से शुरू होकर पूरे वार्ड में संचालित की गई और फव्वारा चौक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने लोगों तक राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडग़े और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के लिखित संदेश वितरित किये। इस अवसर पर लोगों से मिलकर उनसे राहुल गांधी के विचारों पर चर्चा की गई। इस मौके पर चकराता विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने समाज में प्रेम, भाईचारा और सहिष्णुता का महत्व बताते हुए कहा की भारत मे लोग हमेशा एकता और भाईचारे से रहते आये हैं। उन्होंने कहा कि विभाजनकारी शक्तियों को हराना कांग्रेस का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है आस्था से नहीं चलता है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज समाज को भाजपा ने जिस तरह से साम्प्रदायिक जहर घोल कर बांटने का काम किया है उससे देश की एकता अखंडता को खतरा पैदा हो रहा था जिसके खिलाफ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली और 136 दिन पैदल 4००० किलोमीटर चल कर लोगों को प्यार व एकता का संदेश दिया।
धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 6 वर्षों में प्रदेश का हर मोर्चे पर भट्ट बैठने का काम किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5० वर्षों में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं बड़ी जितनी आज है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों बेरोजगारों के साथ भर्ती घोटाले व पेपर लीक करवा कर भाजपा सरकार ने विश्वासघात किया है क्योंकि इन सब अपराधों में जो लोग शामिल हैं वे भाजपा के हैं और उनको भाजपा सरकार के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। धस्माना ने कहा कि इसीलिए धामी सरकार राज्य में हुए भर्ती घोटालों व पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच नहीं करवाना चाहती क्योंकि अगर सीबीआई जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हुई तो कई भाजपा नेता व मंत्री जेल की हवा खाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि सरकार पेपर लीक के मामलों में बुरी तरह असफल हो गयी है। बेरोजगार युवाओं को अन्याय के खिलाफ बोलने पर प्रताडि़त किया जा रहा है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जो सकारात्मक माहौल पूरे देश में निर्मित हुआ है उसको घर घर तक दस्तक देकर पहुंचाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार पर युवा छात्र बेरोजगार विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन युवाओं के कारण भाजपा दावा करती है कि वह सत्ता में आई आज सबसे बड़ा विश्वासघात भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में बेरोजगारी पिछले 75 वर्षों में सबसे ज्यादा है और उस पर तुर्रा ये कि जो रोजगार निकल भी रहे उनकी भर्ती प्रक्रिया में भाजपा के नेता शामिल है। धस्माना ने कहा कि यूकेएसएसएससी हो या राज्य का पब्लिक सर्विस कमीशन सभी भर्ती संस्थाओं को भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना कर रख दिया और इन घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे बेरोजगार छात्रों पर भाजपा सरकार लाठियां भांज रही है और जिसकी जितनी निंदा की जाये कम है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा भाजपा की राजनीति समाज मे नफरत फैलाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का अनुकरण करते हुए कांग्रेसी भी भाजपा के बनाये नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा से इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा दौसौनी, प्रदीप जोशी, वीरेंद्र पोखरियाल, लालचंद शर्मा, पार्षद संगीता गुप्ता, कोमल वोहरा,, आनंद बहुगुणा, प्रमोद गुप्ता, अनुराग गुप्ता, बबलू खान ,मेहताब आलम, अश्वनी, विक्रांत राठी, राजेश पुंडीर, अल्ताफ अहमद सिंह, ममता,रहमान, साधूराम, बसंती थापा, सुमित खन्ना, सरोज सैनी, लक्की राणा, अभिषेक तिवारी, संजय भारती, शुभम सैनी, चरणजीत कौशल, मंजू, शाहनवाज अवधेश, शिवम, अरुण बलूनी, कार्तिक बिरला आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY