शिव मन्दिरों में उमडा श्र(ालुओं का सैलाब

0
139

रुद्रप्रयाग(संवाददाता)। जनपद की पुलिस कप्तान ने शिवरात्रि के पर्व को देखते हुए सभी शिव मन्दिरों में जलाभिषेक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कडे प्रबन्ध कर रखे थे और पुलिस के जवान श्रद्धालुओं को कतार में लगाकर उन्हें एक-एक कर मन्दिरों में जलाभिषेक करने के लिए भेज रहे थे। शिव मन्दिरों में जनसैलाब उमडा हुआ था और हर तरफ बम-बम भोले के उद्घोषों से वहां का वातावरण शिवमय हो रखा था।
जनपद के कोटेश्वर महादेव (रुद्रप्रयाग) विश्वनाथ मन्दिर (गुप्तकाशी) ओंकारेश्वर (ऊखीमठ), त्रियुगीनारायण (सोनप्रयाग) इत्यादि मन्दिरों में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु तत्पर है, मन्दिरों में आये श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कराते हुए जलाभिषेक व पूजा अर्चना कराये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
दिन चढऩे के साथ ही इन मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। कोटेश्वर महादेव मंदिर जो कि अलकनन्दा नदी के तट पर स्थित है, सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल को आपदा उपकरणों व वाटरबोट सहित तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY