भाजपा सरकार की शुद्धि बुद्धि को कांग्रेसियों ने किया जलाभिषेक

0
147

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर आज महाशिवरात्रि के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसवन्दिर सिंह गोगी के नेतृत्व में दर्शनलाल चौक पंचायती मंदिर स्थित शिवालय में प्रदेश भाजपा सरकार के शुद्धि बुद्धि के लिए जलाभिषेक किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की अराधना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से निहत्थे बेरोजगार नौजवानों पर लाठियां चलाई वह शर्मशार करने वाला था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार एक के बाद एक भर्ती घोटलों ने राज्य की भाजपा सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में मंहगाई चरम पर है और देश की अर्थव्यवस्था सबसे निचले स्तर पर है और देश की सार्वजनिक सम्पत्तियों को लगातार अपने चहेते उद्योगपतियों को बेची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अपने कारनामों को छुपाने के लिए ÓÓधर्म, वर्ग, और जातियों का सहारा लेकर देश की जनता की भावनाओं को आघारत पहुॅचाने का काम कर रही है। इस अवसर पर डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश केवल और केवल ÓÓसर्व धर्म संभावÓÓ से ही चलेगा।
उन्होंने कहा कि यदि किसी ने भी इसे छेडऩे का काम किया तो देश की जनता उसे बकसेगी नही। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार साम्प्रदायिंकता फैलाकर अपाने उल्लू सिधा करने चाहती है जो अब नही चलेगा। उन्होंने राज्य सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव ÓÓसर्व धर्म सम्भावÓÓ में आस्था रखने वाली पार्टी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कोई राज्य की जनता को छलने और ठगने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा की पोल खोलती रहेगी। इस अवसर पर डॉ. गोगी ने कहा कि राज्य की जनता केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के दोहरे शोषण के बीच पिस रही है।
इस अवसर पर एक ओर केन्द्र की सरकार बेरोजगार युवाओं के सपनों की हत्या करने वाली अग्निवीर जैसी योजना ला रही है वहीं दूसरी ओर महिलाओं, दलितों और वंचितों का उत्पीडऩ कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों लगातार उठाते रहेगी। इस अवसर पर जलाभिषेक में मुख्यरूप से प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, अनुराधा तिवाडी, ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र तनेजा, राविन त्यागी, मनीष वर्मा, अनिल नेगी, संजय भारतीय, विकास ठाकुर, नेमचन्द, मनीष गर्ग, नितिन चंचल, गगन, बिरेन्द्र पंवार, आदर्श सूद, फहीम, अभिषेक तिवारी, राजेश कुमार, फारूख, बिरेश शर्मा, टीटू, सुशीला शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY