हिमाचल के गायक विक्की चौहान ने माघ मेले में झूमाया सबको

0
258

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। माघ मेला बाराहाट कु थौलु की हिंदी गीत संध्या पर हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक विक्की चौहान ने अपनी स्टार नाइट में जैसे ही स्टेज संभाला तो सीटियों की गूंज से पूरा शहर गूंज उठा।
सोमवार को ठीक आठ बजे देर सायं विक्की चौहान की टीम मेला पंडाल में पहुंच गई थे। पांडाल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक विक्की ने ष्चम्म चमांदे हो.. लोकगीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने ष्डाली झूमा, खुश तू रोहे मेरिया बाइटुआ, ष्भाईजी बात है ऐसी, ष्चुड़ पूरा जाना चुड़पुरा सहित दर्जनों गीत लोगों को खूब नचाया। इससे पहले इंडियन आइडल फेम ममता भारद्वाज ने हिंदी, पंजाबी, पहाड़ी और कुमाऊंनी गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हिमाचली गायक की स्टार नाइट देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। कार्यक्रम में पुलिस के कड़े पहरे के बीच विक्की चौहान के गीत संध्या शांतिपूर्ण से संपन्न हुई । कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठीयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, कुलदीप रावत, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, प्रदीप केंतूरा, मनोज मिनान, प्रदीप भट्ट,शशि कुमाई, मधु भटवान,कुलदीप पूरी,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश,सुधा गुप्ता पूर्व पालिका अध्यक्ष,होटल ऐसोसियसन अध्यक्ष शैलेद्रं मटूडा, अजय पुरी, विपिन थपलियाल, सहित दिनेश भटवान,विजय प्रताप भंडारी,देवेंद्र पटवाल, जिला पं अपर मुख्य अधिकारी एम एस राणा, आदि मौजूद रहे हैं।

LEAVE A REPLY