चोर शीशे पर लिख गये ‘डबल के’

0
174

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। बसंत विहार इलाके के देवसुमन नगर में रहने वाला एक परिवार कुछ दिनों से धार्मिक यात्रा पर दूसरे राज्य गया हुआ था जहां उन्होंने इस बात का पता चला कि उनके घर का ताला तोडकर वहां से सामान चोरी कर लिया गया है। घर से सामान चोरी की खबर मिलते ही यात्रा पर गया परिवार वापस आया तो देखा कि घर का सारा सामान तहस-नहस हो रखा था और घर में रखे लाखों रूपये के जेवरात चोरी हो रखे थे। इस वारदात की खबर परिवार ने बसंत विहार पुलिस को दी तो उसने मौके पर जाकर जांच पडताल की तो पाया कि घर में चोरों ने बीडियां पी रखी थी और वहां तम्बाकू भी गिरा हुआ था लेकिन पुलिस ने घर के अन्दर रखे ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर नजर डाली तो उसके बीचो बीच ‘डबल केÓ बना हुआ था जिसको लेकर पुलिस यह समझ नहीं पा रही कि आखिरकार फिल्मी अंदाज में चोर गैंग शीशे पर ‘डबल केÓ का चिन्ह बनाकर क्यों गया था। पुलिस के लिए यह ‘डबल केÓ एक रहस्य बना हुआ है और देखने वाली बात है कि क्या पुलिस इस ‘डबल केÓ के सहारे उन चोरों को खोज निकालेगी जिन्होंने पुलिस को चुनौती देने के लिए ‘डबल केÓ लिखा था।
मिली जानकारी के अनुसार बसंत विहार के श्रीदेव सुमन नगर निवासी तेजपाल सिंह ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह विजय पार्क लेन नम्बर तीन के निकट देवसुमन नगर में रहता है और अपने परिवार के साथ दस दिन से घर से बाहर जा रखा था। तेजपाल ने बताया कि उसकी बेटी 21 जनवरी को जब घर पर आई तो घर का सारा सामान तहस-नहस था और चोर घर से लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी करके ले गये। घर में चोरी की खबर मिलते ही बसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने जब घर को खंगाला तो देखा कि एक कमरे में चोरो ने बीडियां पीकर उसे फर्स पर फेंक रखा था और रसोई के वासवेसन में तम्बाकू भी गिरा रखा था। चोरो ने वारदात के दौरान तेजपाल के कमरे में रखे बैड, बक्शे, अलमारी से लेकर हर छोटी बडी चीज को खंगाल रखा था जिसे देखकर साफ नजर आ रहा था कि चोरो ने इंतमिनान से घर में चोरी की वारदात की है इतना ही नहीं चोरों ने घर में लगे मन्दिर की दराज को भी खंगाल रखा था। इस चोरी की वारदात में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने ड्रेसिंग टेबल के शीशे पर ‘डबल केÓ उंगली से बनाकर पुलिस को क्या चुनौती दी है यह पता लगाना पुलिस के लिए एक सिरदर्द जरूर हो सकता है?

LEAVE A REPLY