माघ मेला में चला लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और रजनीकांत सेमवाल के सुरों का जादू

0
138

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल )। माल मेला बाराहाट कुछ थौलु की आठवीं सांस्कृतिक संध्या पर गढ़ रतन लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और रंजनीकांत के नाम रही। मेला पंडाल नेगी दा गीतों को सुनने के लिए खचखच भरा था। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच नेगी दा के गीतों का दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया। नरेंद्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम की शुरुआत नंदा स्तुति, चार धाम स्तुति (गंगोत्री जय – 2, ममुनोत्री जय.. जय बढ़ी-केदारनाथ) से की। बाद में हिमवंत देश होला , चकुली फंसे तितली फंसे तू क्यूं फंसे कागा, सूरमा सरेला, सर स्यालि रामदेई आदि गीतों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। गढऱत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत जय शंकर गीत से की। इसके बाद पलायन की बढ़ती समस्या पर व्यंग्य कसते हुए अपणु सी दिखैंणु छे रे लगंणि भलु कू मौं कु छे गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान अनिल बिष्ट, कविलाश नेगी, प्रमेंद्र नेगी, प्रेम बल्लभ पंत और अमरदीप, ऊषा नेगी, राजलक्ष्मी, अंजलि मनियाली और रोशनी नेगी ने भी सहगायन में साथ निभाया। कार्यक्रम संयोजक में- विक्रम सिंह रावत है कार्यक्रम का संचालन गणेश कुशाल गणि ने किया। इससे पूर्व उत्तरकाशी के लोक गायक रजनीकांत सेमवाल ने अपने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी रजनीकांत सेमवाल ने जब ,पोषदु कु छुम मेरी भाग्यनी बौ ष् देवी सजा दे टिकुलिया मामा आदि गानों खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा रावत ने किया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा, प्रदीप केंतूरा, मनोज मिनान,प्रदीप भट्टा, शंभु सतेंद्र कुमाई, आदि मौजूद रहे हैं मंच के मुख्य उद्घोषक शिवरतन रावत ने किया।

LEAVE A REPLY