बिजली पैदा करने के नाम पर पहाड को संकट में डाल रही सरकार

0
132

नैनीताल(प्रमुख संवाददाता)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंचकर सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि एनटीपीसी द्वारा बिजली पैदा करने के नाम पर पूरे पहाड को संकट में डाला जा रहा है लेकिन यह सरकार केवल मुनाफा कमाने के बारे में सोचती है।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जोशीमठ मामले में राज्य सरकार को जमकर आडे हाथों लिया और कहा कि मुनाफा कमाने के नाम पर सरकार पर्यावरणीय व्यवस्थाओं को दरकिनार करते हुए पहाड के लोगों की जान जोखिम में डालने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से स्थानीय लोग, वैज्ञानिक और भू-वैज्ञानिक लगातार सरकार को संकेत दे रहे थे लेकिन सरकार मुनाफा कमाने के लिए पहाड को संकट में डालने के लिए बिजली पैदा करने पर आमादा हो रखी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश सभी जगह उत्तराखण्ड के ही रहने वाले मुख्यमंत्री हैं ऐसे में उत्तराखण्ड के लोगों पर ही संकट आ रहा है इससे पहले केदारनाथ से भी इस सरकार ने कुछ नहीं सिखा।

LEAVE A REPLY