कुख्यात विश्नोई का गुर्गा बनकर की रंगदारी

0
224

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। कालसी में एक व्यक्ति को कुख्यात विश्नोई गैंग के कथित गुर्गे ने फोन करके उससे एक लाख रूपये की रंगदारी वसूल ली और जब इसकी खबर पुलिस कप्तान के पास पहुंची तो उन्होंने सीओ विकासनगर को रंगदारी वसूलने वाले को दबोचने के मिशन में लगाया जिसके बाद विश्नोई गैंग के नाम पर वसूली करने वाले शातिर को आगरा से दबोचकर उसका बैंक खाता सीज कर दिया गया।
पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने कालसी में एक व्यक्ति को फोन पर कुख्यात विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर उससे एक लाख रूपये की रंगदारी वसूलने की शिकायत मिली तो उन्होंने सीओ विकासनगर संदीप नेगी और कालसी थाना प्रभारी को रंगदारी वसूलने वाले को गिरफ्तारी करने के आदेश दिये जिसके बाद पुलिस ने सर्वलांस के सहारे उत्तर प्रदेश इटावा निवासी मनोज कुमार को मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया जिससे उसने एक लाख की रंगदारी वसूली थी। पुलिस कप्तान ने बताया कि मनोज कुमार ने खुलासा किया कि कुछ समय पूर्व उसे कालसी के एक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली थी कि वह ए-वन कैटेगिरी का ठेकेदार है और उसके पास काफी पैसा है जिसके चलते उसने उसे डराकर उससे एक लाख वसूल लिये।

LEAVE A REPLY