विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो ने निकाली मैराथन रैली

0
123

देहरादून।(संवाददाता) स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नगर निगम से शहर में मैराथन रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैराथन रैली में हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर मैराथन रैली को मुख्य अतिथियों ने नगर निगम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन रैली नगर निगम से तहसील चौक गांधी रोड, पंचायती मंदिर, घंटाघर, राजपुर रोड, एस्ले हॉल चौक, सुभाष रोड, भाजपा महानगर कार्यालय लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक होते हुए वापस नगर निगम परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि धर्म प्रवर्तक, वेदों के ज्ञाता,आध्यात्मिकता से परिपूर्ण स्वामी विवेकानंद ने अपने महान व अनमोल विचारों और आध्यात्मिक ज्ञान से समस्त मानव और खासकर युवाओं को नई राह दिखाई है।
उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उन्हें युवाओं का प्रेरणास्त्रोत कहा जाता है और प्रत्येक वर्ष स्वागमी विवेकानंद की जयंती यानी 12 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के उत्तराखंड प्रभारी तेजिंदर सिंह बग्गा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने कहा कि उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवा शक्ति का आव्हान करते हुए मंत्र दिया था, श्उठो, जागो और तब तक मत रूको, जब तक कि मंजिल प्राप्त न हो जाए। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा और भाजपा विधायक खजान दास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को ऐसे महान पथ प्रदर्शक के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने भारत की सभ्यता, धर्म और संस्कृति को पूरे विश्व से रूबरू कराया. आज भी उनके महान विचार और मूल मंत्र युवाओं को देश और समाज की स्थिति सुधारने और बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश रावत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हम सभी को खासकर युवाओं को उनके संपूर्ण जीवन दर्शन और आधारभूत सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, राजेश रावत, अर्चित डावर, नीरज पंत, आशीष रावत शुभम सिमल्टी, कुलदीप पंत, सौरभ शर्मा, अनमोल डोभाल, रणजीत भंडारी, श्याम पंत, सचिन कुमार, चंदन कन्नौजिया, आशीष गुसाईं ,ऋषभ पाल, समर गुप्ता, अमन गुप्ता, विजेंद्र थपलियाल, सुरेंद्र राणा, साक्षी शंकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY