देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक एवं इंटर कॉलेजों में व्यायाम प्रवक्ता के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने राजधानी में नारेबाजी के बीच रैली निकालकर सचिवालय कूच किया लेकिन पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को कनक चौक पर रोक लिया और इस बीच तीखी नोंकझोंक होने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया और जिन्हें बाद में बुद्धा चौक पर छोड दिया गया।
यहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय के नेतृत्व में बीपीएड एवं एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार परेड ग्राउंड में इकटठा हुए और इस दौरान एक सभा का आयोजन किया गया और सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ने कहा है कि लगातार सरकार पर नियुक्ति की मांग को लेकर दवाब बनाया गया और कई बार आश्वासन मिले लेकिन सालों व्यतीत होने के बाद भी आज तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है जिससे रोष बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार प्रदेश प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं इंटर कालेजों में शारीरिक शिक्षा विषय को अनिवार्य विषय बनाकर प्रत्येक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक व्यायाम की नियुक्ति अनिवार्य रूप से की जाये लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्यवाही सरकार की ओर से नहीं की गई है और इसी प्रकार इंटर कालेज में शारीरिक शिक्षक व्यायाम की नियुक्ति और इंटर कालेज में व्यायाम प्रवक्ता पद सृजित कर शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति की जाये और उत्तराखंड के बेरोजगारों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर शासकीय सेवाओं में तीन वर्ष की छूट दी जाये। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा।
इस अवसर पर सभा के बाद प्रशिक्षितों ने प्रदेश प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक एवं इंटर कॉलेजों में व्यायाम प्रवक्ता के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर बीपीएड एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने राजधानी में जोरदार नारेबाजी के बीच रैली निकालकर सचिवालय कूच किया लेकिन पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को कनक चौक पर रोक लिया और इस बीच तीखी नोंकझोंक होने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया और जिन्हें बाद में बुद्धा चौक पर छोड दिया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कार्यवाही की मांग की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चन्द्र पांडेय, हरेन्द्र खत्री, अर्जुन लिंगवाल, हिमांशु राजपूत, सुमन सिंह नेगी सहित अनेकों प्रशिक्षित शामिल रहे।