हिमाचल में इतिहास रचने की पटकथा तैयार
भाजपा हाईकमान के ‘ट्रंप कार्ड’ है सीएम पुष्कर
राजेश शर्मा
देहरादून। सबको मालूम है कि वह एक मंझा हुआ खिलाड़ी और वह अपने राजनीतिक दांव पेंच से नामुमकिन को भी मुमकिन करने का सामर्थ्य रखता है। यहां जिस मंझे हुए खिलाड़ी की बात हो रहा है वह कोई और नहीं बल्कि उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है जिन्होंने विषम परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए उत्तराखण्ड के इतिहास में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसकी संभवतः कभी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। उत्तराखण्ड में लगातार दूसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाकर उन्होंने वह कर दिखाया जो एक समय तक हर किसी को एक ख्वाबघ् ही प्रतीत हो रहा था। देश के प्रधानमंत्री के ‘मित्र’ के रूप में विख्यात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जो जलवा उत्तराखण्ड में दिखाया था, ठीक उसी प्रकार का जलवा अब वह हिमाचल में बिखेरने को भी तैयार है। राजनीतिक पंडितों की माने तो हिमाचल में इतिहास रचने की पटकथा भी उन्होंने तैयार कर दी है। हिमाचल की राजधानी शिमला में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जो भौकाल देखने को मिला, उसने विपक्षियों को सकते में ला दिया है। बता दें कि बहुत जल्द भाजप के दो मजबूत राज्यों मंे विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर भाजपा हाईकमान ने पूरी तैयारी कर रखी है। हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा हाईकमान अपने ट्रंप कार्ड के रूप पुष्कर सिंह धामी की प्रसिद्धी का भरपूर प्रयोग करने का मन बना चुकी है और इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। धामी एक प्रखर वक्ता है और उनकी वाणी का आवाम पर एक अलग ही असर होता है। हिमाचल चुनाव में उनकी इस शैली का लाभ भाजपा को मिलना तय माना जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सीएम धामी का जलवा भाजपा का हिमाचल चुनाव में कितना फायदा करा पाता है?
उल्लखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब से पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड की कमान अपने हाथों में संभाली है तभी से उनका मुख्य फोकस प्रदेश के विकास पर ही रहा है। उत्तराखण्ड के विकास के प्रति उनकी साकारात्मक सोच ने जहां पार्टी हाईकमान के दिग्गज नेताओं को उनका मुरीद बना दिया हैं, वहीं उनके विरोधियों की नींद इस बात को लेकर उड़ी हुई है कि आखिर वह धामी सरकार को घेरे तो किस मुद्दे पर? अपनी इसी विकासपरक विजन का तोहफा अब वह हिमाचल प्रदेश की जनता को भी दे चुके है। बता दें शिमला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में शराचली क्षेत्र के रोहटान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भाजपा प्रत्याशी चेतन बरागटा के प्रचार के लिए पहुंचे। उनके आगमन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी चेतन बरागटा का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। उनके आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में एक अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में भारी जोश भरने का प्रयास किया। इसमें उन्होंने चेतन बरागटा को युवा नेता करार कर क्षेत्र व प्रदेश का भविष्य बताया। इस रैली के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी चेतन बरागटा को हिमाचल प्रदेश का भविष्य बताते हुए भारी जनसमर्थन देने की मांग की। उन्होंने बताया कि चेतन एक युवा प्रत्याशी है। उनसे जुब्बल नावर कोटखाई की जनता को काफी उम्मीदें हैं। उनके अंदर नेतृत्व की क्षमता है उससे वह प्रदेश के लिए काम आ सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वाणी की मधुरता ने हिमाचल की आवाम के कानों में माना मिसरी सी घोल दी थी। हिमाचल के राजनीतिक पंडितों का मानना है कि पार्टी हाईकमान के पुष्कर सिंह धामी रूपी ट्रंप कार्ड का आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा भाजपा को मिलाना तय है। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्यांेकि उत्तराखण्ड और हिमाचल पड़ोसी राज्य होने के साथ साथ हिमालयी राज्य भी हैं और हिमालयी राज्यों को किस तरह से विकास के पथ पर अग्रसर करना हैं, वह उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भालीभांति आता है।