देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा और छोटे भाई होने का उत्तराखण्ड से लेकर हिमाचल में भी फर्ज अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने हिमाचल में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए जिस रणनीति के तहत एक बडा खाका तैयार किया है उससे मुख्यमंत्री को पूर्ण उम्मीद है कि हिमाचल में एक बार फिर कमल खिलेगा। वहीं गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को भी जल्द बुलावा आने की प्रबल सम्भावनायें हैं और मिशन गुजरात में भी पुष्कर सिंह धामी कमल खिलाने के लिए अपनी किचन टीम के साथ एक बडा खाका तैयार करने के मिशन में आगे बढ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं ने बडी रणनीति के तहत काम करना शुरू कर रखा है और गुजरात में एक बार फिर कमल खिलाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक बडी रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा पुष्कर सिंह धामी को हिमाचल में एक बार फिर कमल खिलाने के मिशन में उन्हें आगे कर रखा है वहीं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को मिशन गुजरात में भी जल्द बुलावा आने की सम्भावना है क्योंकि पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से मात्र छह माह के भीतर उत्तराखण्ड में भाजपा को सत्ता दिलाई उससे वह राजनीति के महापंडित बन गये हैं और गुजरात में भी मुख्यमंत्री भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ एक बार फिर कमल खिलाने के लिए वहां चुनाव प्रचार में जुटेंगे।