राज्य स्थापना दिवस पर प्रसन्न हो गये इन्द्रदेव

0
137

गैरसैंण/ भराडीसैंण(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि 22 साल का सफर पूरा कर लिया है। शहीदों को नमन किया और जिनके कारण यह राज्य मिला। शहीद आंदोलनकारियों व आंदोलनकारियों के संघर्ष की बदौलत हमें राज्य प्राप्त हुआ है। महिलाओं व युवाओं व विकास को आगे बढ़ाने का काम किया जायेगा और इसके लिए राज्य सरकार काम कर रही है सीमांत गांवों को प्रधानमंत्री ने प्रथम गांवों की संज्ञा दी है और हेमकुंड से गोविन्दघाट तक के रोपवे व गौरीकुंड से केदारनाथ में रोपवे का शिलान्यास पूर्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।
उन्होंने कहा कि आज राज्य स्थापना दिवस पर इन्द्रदेव भी प्रसन्न हो गये है। जल्द ही 19 हजार पदों पर भर्तियां आरंभ की जायेगी और समान नागरिक संहिता का कानून लागू किया जायेगा और इसके लिए गठित समिति लोगों की राय लेकर ड्राफ्ट तैयार कर रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहा है और प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से लगाव है और समूह की महिलाओं से उत्पाद खरीददते है और धार्मिक यात्रा का पांच प्रतिशत क्रय करेंगें और उन्हें आर्थिकी का आधार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मातृभूमि की सेवा में लगायेंगें पूरी सेवा और खटीमा में गोलीकांड हुआ और आंदोलनकारी शहीद हो गये। उन्होंने कहा कि हृदय भाव से भर जाता है और महिलाओं व आंदोलनकारियों व शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए कार्य किया जा रहा है और अपने प्राणों की आहूति दे दी है और इसके लिए सभी का सहयोग चाहिए। 25वां स्थापना दिवस मना रहे है और यह राज्य देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की आर्थिकी को बढाया जायेगा और विश्व स्तरीय कंपनी को काम दिया जायेगा और उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा हमारे भविष्य है और युवाओं के साथ धोखा करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही की गई है और जल्द ही 19 हजार पदों पर भर्तियां आरंभ की जायेगी और क्वालिटी एजुकेशन प्रदान की जा रही है और बालाश्रय योजना लागू की गई है और सीएम वात्सल्य योजना को लागू किया गया है और कोरोना महामारी से अपने माता पिता को खोया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्में के लिए एप्प जारी किया गया है और बुर्जुग पति पत्नी को पेंशन दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि होम स्टे योजना व स्वयं सहायता समूह को पांच लाख रूपये तक का ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कलस्टर तैयार किये जा रहे है। देवभूमि वीरों की भूमि है और सीमा पर पहले जवानों को अधिकारियों से गोली चलाने के लिए पूछना पडता था लेकिन आज ऐसा नहीं है और जवान सीधे दुश्मनों की गोली का जवाब दे रहा है। घरेलू सकल उत्पाद को बढाने का काम किया जायेगा और ऊर्जा उत्पादन को बढाने का भी काम किया जायेगा। तीन माह के भीतर सौर ऊर्जा नीति तैयार की जायेगी और एक हजार विद्यालयों का सुधारीकरण किया जायेगा और तीन माह के भीतर नई पर्यटन नीति तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि 1० हजार महिला समूह को उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के आंदोलन का इतिहास लंबा रहा है और शहीदों सहित आंदोलनकारियों का योगदान रहा है और इसे पाठयक्रम में शामिल किया जायेगा और राज्य सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का एक मात्र लक्ष्य उत्तराखंड का विकास है और उत्तराखंड की प्रगति एक मात्र ध्यैय है। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराडीसैंण में जनपद के विकास के लिए 1 अरब, 66 करोड़, 84 लाख, 32 हजार की 5० विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर बडी सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11736.०5 लाख रूपये की 28 विकास योजनाओं का लोकापर्ण और 4948.27 लाख की 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मैहलचोरी व गैरसैंण विकास एवं औद्योगिक मेले के लिए दो दो लाख रूपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये और आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भरत चौधरी, पुलिस अधीक्षक परमेन्द्र डोबाल आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY