चकराता(राकेश चौहान)। त्यूणी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्लासू के पास एक पिकअप यूए०7आर-7819 जो त्यूणी से अटाल की तरफ जा रही थी अनियंत्रित होकर 1०० मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य प्रारंभ किया गया तथा स्थानीय लोगों की मदद से चालक सुलेमान पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूणी देहरादून उम्र 5० वर्ष व सुनील चौहान पुत्र श्री केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 35 वर्ष के शव को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर त्यूणी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। मृतको के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वाहन में केवल 2 लोग ही सवार बताए जा रहे हैं