छह माह में धामी ने खेली धमाल की पारी

0
134

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में हुये विधानसभा चुनाव में पुष्कर ंिसह धामी ने राज्य के अन्दर भाजपा को तो सत्ता का स्वाद चखा दिया लेकिन एक षडयंत्रकारी सिंडिकेट ने खटीमा में साजिश का चक्रव्यूह रचकर उन्हें चुनाव में हरवाकर यह सपना पाला था कि अब उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से दूर रखा जायेगा लेकिन ऐसी सोच रखने वाले षडयंत्रकारियों को भाजपा हाईकमान ने आईना दिखाते हुए उन्हें एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनाकर उन पर अपना बडा भरोसा दिखाया और उसी का परिणाम रहा कि चम्पावत में हुये उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास में सबसे बडी जीत हासिल कर उन षडयंत्रकारियों को अपनी हनक दिखा दी जिन्होंने उन्हें साजिश रचकर खटीमा के चुनावी रण में हरवाया था। मोदी के सखा पिछले छह माह से राज्य के अन्दर दिलेरी के साथ बडे-बडे फैसले ले रहे हैं और उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में जिस धमाल के साथ अपनी बेदाग होकर राजनीतिक पारी खेली उससे दिल्ली में बैठे भाजपा के दिग्गज नेता भी उनके कायल हो गये और उन्होंने उनका जिस तरह से दिल जीतने का काम किया है उससे भाजपा हाईकमान को विश्वास है कि 2०24 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी की धाकड राजनीतिक पारी से भाजपा को पांचो लोकसभा सीटों पर अभूतपूर्व जीत जरूर मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में छह माह पूर्व अपनी दूसरी पारी शुरू की तो वह आत्मविश्वास से इतने प्रफूलित थे कि उन्होंने जनता को संदेश दिया था कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में जो वायदे किये थे उन्हें वह एक-एक कर पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने धमाल की पारी खेलते हुए सबसे पहले राज्य में हुई काफी भर्तियों में घोटालों की जांच के लिए एसटीएफ और विजिलेंस को आगे किया तो उससे राज्यभर में संदेश चला गया कि अब धरातल पर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बडी लडाई लडते हुए दिखाई देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस संकल्प के साथ सरकार चलाने के लिए अपने कदम आगे बढाये और राज्य को 2०25 तक आदर्श राज्य बनाने के लिए संकल्प लिया उससे राज्यवासियों के मन में एक आशा की किरण दिखाई दी कि यह पुष्कर वो राजनेता है जो वचन देता है उसे पूरा होने तक शांत नहीं बैठता। छह माह के कार्यकाल में पुष्कर की धमाल राजनीतिक पारी ने उन राजनेताओं के चेहरे की हवाईयां उडा दी हैं जो लम्बे समय से कुर्सी के लिए मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं?

LEAVE A REPLY