मंत्रीमंडल पर महामंथन!

0
142

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले काफी समय से शोर मचा हुआ है कि जिस तरह से भाजपा, संघ के कुछ नेताओं पर नौकरियों में अपने रिश्तेदारों को लेकर उन पर उंगलियां उठी है उसके चलते उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक में हलचल मची हुई है और यह बात भी सामने आ चुकी है कि भाजपा हाईकमान उत्तराखंड में कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से बेहद नाराज है और विधानसभा में बैकडोर से हुई कुछ भर्तियों को लेकर वह देशभर में संदेश देना चाहते है कि भाजपा पारदर्शिता के साथ सरकार चलाती है और जो उनकी उम्मीद पर खरा नहीं उतरता उसे वह सरकार से बाहर का रास्ता दिखा देते है? उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक हलचल मची हुई है कि नवरात्रों में सरकार के मंत्रीमंडल में बडा फेरबदल होगा? वहीं दिल्ली से देहरादून लौटे मुख्यमंत्री से आज सचिवालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी, भाजपा संगठन मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बंद कमरे में हुई मुलाकात से राज्य का सियासी पारा चढा हुआ है और यह संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं की बैठक राज्य में संभवत: मंत्रीमंडल के नये स्वरूप को लेकर महामंथन हुआ है हालांकि इस पर अभी तक रहस्य बना हुआ है लेकिन इस मुलाकात को मंत्रीमंडल के स्वरूप को लेकर मंथन हुआ बताया जा रहा है?
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में बैठक में भाग लेने के लिए गये हुए थे जहां उनकी मुलाकात देश के गृह मंत्री अमित शाह और जल शक्ति मंत्री से हुई थी इसके अलावा मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में भी गये थे वहां किस राजनेता से क्या मंथन हुआ यह तो साफ नहीं हो पाया लेकिन यह चर्चायें जरूर उठी की नवरात्रों में भाजपा सरकार के मंत्रीमंडल में बडा बदलाव देखने को मिल सकता है और मंत्रीमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है? आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से देहरादून पहुंचे और सुबह ही वह सचिवालय आ गये थे। बताया जा रहा है कि सचिवालय में मुख्यमंत्री से भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा संगठन मंत्री अजय स्रह्नद्गद्मद्भ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट मिले। चर्चायें है कि मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं की बंद कमरे में हुई बैठक में उत्तराखंड के मौजूदा घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद संभवत: नये मंत्रीमंडल के गठन को लेकर भी वहां एक बडा महामंथन होने की चर्चाये तेज हो रखी है? भाजपा के तीन दिग्गजों की मुख्यमंत्री से आज हुई मुलाकात को सिर्फ और सिर्फ नये मंत्रीमंडल के गठन को लेकर महामंथन माना जा रहा है? हालांकि इस बैठक पर कोई भी भाजपा नेता कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं था।

LEAVE A REPLY