मानदेय बढ़ोत्तरी को आंगनवाड़ी कार्यकत्र्रियों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच

0
206

देहरादून(संवाददाता)। मानदेय बढ़ाये जाने सहित अनेक मांगों के समाधान के लिए आंगनवाडी कार्यकत्र्रियों ने राजधानी में महारैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया जहां पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गई और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगी।
यहां आंगनवाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंगनवाडी कार्यकत्र्रियां परेड ग्राउंड में इकटठा हुई और वहां पर सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बहुत समय से आंगनवाड़ी केंद्रों को संचालित करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जैसे, भवन किराए की समस्या,टाइम से मानदेय न मिलने की समस्या, परियोजनाओं से मिलने वाली सामग्री ढुलाई में खर्च होने वाली धनराशि की समस्या,पोषण ट्रैकर एप में डाटा फीड नहीं होने की समस्या, रिचार्ज करवाने की समस्या, टीएसआर की धनराशि खातों में ना होने पर भी उधार राशन बांटने की समस्या बनी हुई है और इस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। वक्ताओं ने कहा कि विभाग द्वारा घटिया ड्रेस वितरण किए जाने की समस्या, मेराकी के अंतर्गत अभिभावकों को लिंक भेजना और उन पर दबाव डालना कि रोज वीडियो देखो, और व्यूज भेजने की समस्या, नंदा गौरा योजना में अभी तक आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की बेटियों को योजना का लाभ नहीं दिए जाने की समस्या, (जीओ जारी नहीं किया गया) है।
वक्ताओं ने कहा कि अब तक नौ हजार की राशि मिलती है और इसे बढाया जाना चाहिए और समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए। मानदेय किस महीने का दिया जा रहा है पासबुक में अंकित नहीं होता जिससे यह पता नहीं चलता कि किस महीने का मानदेय आया है, बीएलओ का कार्य ऑन लाइन करने की समस्या है। वक्ताओं ने कहा कि साथ ही कोई फिक्स मानदेय तय ना किए जाने की समस्या, (रिचार्ज की कोई सुविधा नहीं) यह एक बड़ी समस्या है, और लंबे समय से मांग की जा रही है, जब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अन्य विभागों का कार्य सौंपा जाता है तो, बाल विकास विभाग, उस विभाग से पहले हमारा मानदेय क्यों नहीं तय कराता, और जब हम दूसरे विभागों का कार्य करते हैं तो हमें अपने विभाग से उतने दिन के लिए कार्यमुक्त क्यों नहीं किया जाता है।
इस अवसर पर सभा के बाद उन्होंने राजधानी में महारैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया जहां पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और बाद में सभी वहीं धरने पर बैठ गई और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। इस अवसर पर काफी देर तक धरने पर बैठने के बाद इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया और कहा कि जल्द ही समस्याओं पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो कार्य बहिष्कार किया जायेगा। इस अवसर पर रेखा नेगी, लक्ष्मी बिष्ट, सुशीा खत्री, पूजा जोशी, रंजीता अरोडा, शमा प्रवीन सहित प्रदेश भर से आई आंगनवाडी कार्यकत्र्रियां शामिल रहे।

LEAVE A REPLY