प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में जिस तेजी के साथ कदम आगे बढाये हैं उससे कई नेताजी आजकल मुंगेरीलाल की तरह खुली आंखों से हसीन सपने देख रहे हैं और उन्हें सपने में कुर्सी ही कुर्सी नजर आ रही है जिसको लेकर वह उत्तराखण्ड में काफी उछलकूद मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं?
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा पुष्कर सिंह धामी राज्य को भ्रष्टाचार से आजादी दिलाने की इन दिनों खुली जंग लड रहे हैं और इस जंग का परिणाम क्या होगा यह उन्हें नहीं पता लेकिन वह सत्य की राह पर आगे चलने से तिनकाभर भी विचलित नहीं हो रहे हैं और उनका साफ मानना है कि जब तक एक-एक भ्रष्टाचारी को वह जेल की सलाखों के पीछे नहीं पहुंचा देंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। एक और तो राज्य के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मिलकर उत्तराखण्ड को देश का पहला आदर्श राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी राज्य के कुछ नेताजी हर बार की तरह इस बार भी मुंगेरीलाल के हसीन सपने खुली आंखों से देखकर खूब खुश दिखाई दे रहे हैं और उनकी खुशी का ठिकाना देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो उन्हें आकाश से किसी फरिश्ते ने संदेश दिया हो कि हे वत्स अब तुझे जो कुर्सी मिलेगी वह तेरे लिए एक सपना ही होगा? उत्तराखण्ड में काफी नेताजी ऐसे हैं जिन्हें दिन-रात खुली आंखों से सपने देखने का बहुत शौक है और यह शौक उनके सिर पर इस कदर हावी हो रखा है कि उन्हें हर समय कुर्सी ही कुर्सी नजर आ रही है लेकिन जिस कुर्सी का वह सपना देख रहे हैं वह कुर्सी सपनों से नहीं बल्कि अच्छे कर्मो से मिला करती है और जो नेताजी यह सपना देख रहे हैं उनकी मुराद एक लम्बे युग तक तो शायद पूरी होती नजर नहीं आयेगी?