नि:शुल्क शिविर में 2०० लोगों ने लगाई बूस्टर डोज

0
270

देहरादून(संवाददाता)। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में नि:शुल्क वेक्सिनेशन शिविर का आयोजन राहुल शर्मा, श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल एवं महाकाल के भक्त सामाजिक संस्था द्वारा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 12 वर्ष से सभी उम्र के 2०० लोगों को पहली, दूसरी व बूस्टर डोज नि:शुल्क लगाई गई।
इस अवसर पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव के चित्र के सम्मुख दिगंबर दिनेश पुरी व महाकाल के भक्तों और सेवा दल के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्जवलन कर नि:शुल्क शिविर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री श्री 1००8 रविन्द्र पूरी महाराज स्वामी, कांग्रेस पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय गर्ग, राहुल शर्मा, विक्की गोयल, दीपक मित्तल, दिलीप कुमार सैनी, महाकाल के भक्त सामाजिक संस्था के अध्यक्ष अंकुर जैन, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जेठी, गौरव तोमर, गौरव त्रिपाठी ,मीनू दीदान,नीलम त्यागी,ममता अग्रवाल देवरानी, पुनीत मेहरा आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY