देश को आजादी दिलाने वाले बलिदान गाथाओं को याद रखें देशवासी

0
110

देहरादून(नगर संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले बलिदान गाथाओं को देशवासी हमेशा याद रखें।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है कि हम देश को आजादी दिलाने वाले सभी ज्ञात अज्ञात महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान गाथाओं को सदैव याद रखे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर इस स्वतंत्रता दिवस पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

LEAVE A REPLY