देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने राज्य में समान नागरिकता संहिता कानून को राज्य में लागू करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है और उन्होने इस कानून को राज्य में लागू करने की अपनी वचनबद्धता बार-बार दोहराई है। आज इस कमेटी की दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें लम्बा मंथन व इसके स्वरूप को लेकर चर्चा हुई।
आज दिल्ली के उत्तराखण्ड सदन में समान नागरिकता संहिता कानून को लागू करने से पहले बनाई गई कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में कमेटी की अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुधन समेत कमेटी के पांचो सदस्य शामिल थे। इस बैठक में आज शुरूआत दौर में मंथन व चिंतन हुआ और अगले सप्ताह इसकी दूसरी बैठक होगी और यह बैठक बहुत अह्म मानी जा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यवासियों को संदेश दिया था कि वह राज्य में समान नागरिकता संहिता कानून को जल्द से जल्द लागू करेंगे उसी के चलते इसके लिए बनाई गई कमेटी ने अपना खाका और मंथन करना शुरू कर दिया है।
