प्रधानमंत्री से नया विजन लेकर आयेंगे पुष्कर

0
137

देहरादून(संवाददाता)। तेलंगाना के हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के नेताओं का मिलन हुआ जहां देश को आगे बढाने समेत काफी मुद्दों को लेकर चिंतन और मनन होता रहा। चिंतन शिविर में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस बैठक में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उत्तराखण्ड को आगे ले जाने की दिशा में मंथन व चिंतन किया और इस मंथन के बाद वह मोदी से एक नई ऊर्जा लेकर कल उत्तराखण्ड लौटेंगे। मोदी से लिये गये टिप्स और सुझाव को धरातल पर उतारने के लिए पुष्कर सिंह धामी अब राज्य में तेजी के साथ अपने कदम आगे बढायेंगे।
उल्लेखनीय है कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आयोजित हुई इस बैठक में भाग लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहे। 2०24 में देश के अन्दर लोकसभा चुनाव होने है और सम्भवत: इन चुनाव को लेकर भी चिंतन शिविर में एक बडा मंथन हुआ होगा? देश को विकास के पथ पर तेजी से आगे ले जाने के लिए भी प्रधानमंत्री ने एक बडी रूपरेखा तैयार जरूर की होगी क्योंकि वह देश को एक नया भारत बनाने की दिशा में जिस विजन के तहत काम कर रहे हैं उससे विदेशों में भी उनका डंका बज रहा है। इस बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पुष्कर सिंह धामी की हुई मुलाकात के बाद उत्तराखण्ड को एक नई राह पर ले जाने का भी खाका बना होगा और मोदी से नई ऊर्जा लेकर जब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड लौटेंगे तो वह प्रधानमंत्री के बताये रास्ते पर फिर आगे बढेंगे।

LEAVE A REPLY