देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में इक्कीस वर्षों से विपक्ष में रहने वाले राजनीतिक दलों ने हमेशा सरकार को कटघरे में खडा किया कि विकास पर आगे बढने के लिए विपक्ष को हमेशा पीछे धकेल दिया जाता है और उसी के चलते उनकी विधानसभा में विकास कार्यों पर ग्रहण लग जाता है लेकिन उत्तराखण्ड में मात्र दस माह के भीतर ही राजनीति के महानायक बन चुके पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से विपक्ष को विकास में साथ लेकर चलने का इरादा अपना साफ किया है उससे यही गुनगुनाया जा रहा है कि ”जीत ही लेंगे बाजी हम-तुम, खेल अधूरा छूटे नाÓÓ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के विकास को लेकर विपक्ष को अपने साथ बिठाने का जो जज्बा दिखाया है उससे साफ नजर आ रहा है कि पुष्कर सिंह धामी विपक्ष को अपने साथ रखकर उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए बडे विजन के तहत आगे बढ चुके हैं। पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से राज्य के विकास को लेकर आम आदमी पार्टी में रहे मुख्यमंत्री के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल और उसके बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली को भाजपा में शामिल कराया उससे उनकी राजनीतिक सोच का उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक में एक बडा डंका बजने लगा है और यह भी साफ हो रहा है कि पुष्कर सिंह धामी सबको साथ लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से कांग्रेस विधायक हरीश धामी को अपने साथ बिठाकर ऐलान किया कि जौहार क्लब मुनस्यारी की स्कीइंग गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए स्कीइंग उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे और जौहार क्लब मुनस्यारी में बहुद्देशीय हॉल निर्माण कराये जाने के प्रयास किये जायेंगे तथा जौहार क्लब मुनस्यारी के खेल मैदान में दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जायेगा।
उसको देखते हुए साफ झलक गया था कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विपक्ष का हाथ पकडकर उसे विकास की राह पर साथ लेकर चलने का संकल्प कर चुके हैं।
