किच्छा(संवाददाता)। आज किच्छा कोतवाली क्षेत्र के पुलभट्टा थाना मे एसपी सिटी रुद्रपुर ने विगत दिनों हुई राईस मिल मे 6 लाख की चोरी का खुलासा किया। खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने बताया की कुछ दिन पूर्व क्षेत्र की राईस मिल स्वामी राजेंद्र गोयल द्वारा एक चोरी की शिकायत दर्ज कराई गयी थी जिसमे कहा गया था की उनके ऑफिस से 6 लाख चोरी हो गये है। उसके बाद पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गयी जिसमे एसओजी और पुलभट्टा थाना की पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से चोरी के खुलासे हेतू मामले को गहनता से समझते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अहम सबूतों को जुटाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
साथ ही एक स्प्लेंडर बाइक और लगभग सवा पांच लाख बरामद कर लिए है। खुलासे मे यह भी पता चला की चोरी की घटना का मुख्य आरोपी कमल था जो की वहाँ चौकीदार की नौकरी करता था और उसने इस काम मे अपने मामा सुरेश की साहयता ली और सुरेश डॉ अन्य लोग अर्जुन और आदेश को भी अपने इस काम मे शामिल कर लिया और फिर तीनो ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल अब चारो पुलिस की गिरफ्त मे है।जहाँ से उनको कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर जेल भेजा जायेगा।
