विकासनगर(मनोज सैनी)। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से आज ब्लॉक क्षेत्र की सरकारी राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण कर बायोमेट्रिक मशीन से राशन वितरण स्टॉक राशन रखने की व्यवस्थाएं कि जांच की क्षेत्रीय आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया बिना बायोमेट्रिक प्रणाली के राशन दिए जाने पर संबंधित दुकान के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान ने आज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मेहूवाला में अनिल शर्मा की दुकान पृथ्वीपुर छोटू वाला डुमेट बाढ़ वाला अंबाडी डाकपत्थर मैं सरकारी राशन की दुकानों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने प्रत्येक दुकान मैं बायोमेट्रिक मशीन की जांच की कहा कि पात्र परिवार को राशन मुहैया हो इसके लिए प्रत्येक दुकान मैं बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई है इसके बावजूद भी अगर कोई बिना बायोमेट्रिक के राशन देता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही होगी उन्होंने उपभोक्ताओं को भी बायोमेट्रिक प्रणाली से राशन लेने की सलाह देते हुए बताया कि इसमें आपके हिस्से की राशन कोई दूसरा व्यक्ति नहीं ले सकता है उन्होंने दुकानों में राशन को सुरक्षित रखने की समस्याओं को भी जांच की कुछ दुकानदारों में सिरेन वाली जगह पर राशन रखा होने से उन्होंने राशन डीलर को कड़ी फटकार लगाई।
