एकसाथ मिलकर उत्तराखण्ड को बनायेंगे आदर्श राज्य

0
127

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड को आने वाले समय में आदर्श राज्य बनाने की दिशा में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अकसर सभी केन्द्रिय मंत्रियों से मुलाकात कर उत्तराखण्ड के विकास के लिए उनसे मंथन व चिंतन करते आ रहे हैं जिसके चलते उत्तराखण्ड को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाया जा सके। आज जब केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे तो मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की और उसके बाद आने वाले समय में उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाये जाने के लिए उनसे लम्बा मंथन व चिंतन किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट में केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जौलीग्रांट स्थित गेस्ट हाउस में केन्द्रीय मंत्री से राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों वह समसामयिक विषयों पर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पहले केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी का शॉल ओढाकर अभिनंदन भी किया। केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भरोसा दिलाया कि एकसाथ मिलकर उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनायेंगे

LEAVE A REPLY