नहीं थम रहा मौत का तांडव

0
144

नई टिहरी/ देहरादून(संवाददाता)। जनपद नई टिहरी के घनसाली घुत्तु मोटर मार्ग पर पौखार के पास एक यूटिलिटी के खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस यूटिलिटी में आठ लोग सवार थे जिनमें में पांच की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। बताया गया कि घायलोंं को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी अस्पताल रैफर किया गया है। मृतकों में लक्ष्मी प्रसाद पुत्र ब्राही दत्त निवासी ग्राम सोड उम्र लगभग 66 वर्ष है, प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम सोड व उम्र 44 वर्ष है। वहीं गुणानंद पूर्व प्रधान पुत्र चिंतामणि ग्राम सोड व उम्र65 वर्ष है। बिहारी लाल पुत्र श्योला लाल निवासी सोड गांव व अग्र 65 वर्ष, हेमा देवी पत्नी चन्द्र सिंह ग्राम सोड निवासी उम्र 5० वर्ष शामिल है। जबकि घायलों में विजयराम पुत्र केवल राम निवासी ग्राम सोड, राजेन्द्र सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम सोड व चालक बचन सिंह निवासी ग्राम बुटवा थाना घनसाली टिहरी गढवाल है। वहीं दूसरी ओर लगातार पहाडों पर दुर्घटनायें घटित हो रही है और यह सरकार के लिए चिंता का विषय है। अभी हाल ही में डामटा के पास मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों की बस के खाई में गिरने से 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY