पुष्कर के घर लगा जीत का मेला

0
147

देहरादून(संवाददाता)। चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी को मिली एतिहासिक जीत के बाद जहां समूचे चम्पावत में आवाम ने जश्न मनाया और सैकडों लोगों ने जीत की खुशी में अपने घर पर दीया और मोमबत्ती जलाकर जीत की दीवाली मनाई वहीं सीएम के खटीमा आवास को दुल्हन की तरह सजाया गया था और वहां खूब जश्न मना और इस जश्न में जिस तरह से सैकडों लोगों का हुजूम मुख्यमंत्री आवास पर देखने को मिला उससे खटीमावासी भी कहीं न कहीं इस बात का बडा पश्चाताप करते हुए दिखाई दिये कि आखिरकार उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री को क्यों अपनी विधानसभा सीट पर हरवाया था?
पुष्कर सिंह धामी की जीत के बाद जहां समूचा चम्पावत जश्न मनाता हुआ दिखाई दिया वहीं सैकडों घरो में पुष्कर सिंह धामी की जीत की खुशी के लिए आवाम ने अपने घरों में दीपक और मोमबत्ती जलाई वहीं खटीमावासियों ने पुष्कर सिंह धामी के घर पर उनकी एतिहासिक जीत को लेकर खूब जश्न मनाया और वहां का माहौल जिस तरह से खुशनुमा हो रखा था उससे साफ झलक रहा था कि अब खटीमावासियों को भी अपनी गलती का एहसास हुआ कि उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को क्यों खटीमा में हरा दिया था?

LEAVE A REPLY