देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देश के रक्षामंत्री ने धाकड धामी का तमका दिया था और उसी तमके को सच साबित करने के लिए पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से चम्पावत में हुये उपचुनाव को लेकर पहले से ही एक बडे प्लान के तहत समूचे चम्पावत को अपनी डोर में बांध लिया था उसी के बाद से ही समूचा चम्पावत एक सूर में गीत गाने लगा था कि मेरा पुष्कर आया है। चम्पावत के उपचुनाव में धाकड धामी ने जिस तरह से राजनीतिक पिच पर छक्कों की बौछार की उसी के चलते उपचुनाव का परिणाम एतिहासिक दिखाई दिया और इस धाकड पारी में जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत तक जब्त करा दी उससे कांग्रेस भी भौचक्की रह गई और अब कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य लम्बे समय तक अंधकार में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव में विनिंग शॉट लगाकर अपने आपको समूचे राज्य का हृदय सम्राट बनकर दिखाया है उससे अब चम्पावतवासियों को भी एक आशा की किरण दिखाई दे रही है कि उन्होंने पुष्कर सिंह धामी से जो वायदा किया था उसे उन्होंने पूरा कर दिया और अब पुष्कर सिंह धामी अपने वादे को पूरा करने के लिए चम्पावत को देश-विदेश के नक्शे पर लाकर खडा कर देंगे।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ के कसीदे केन्द्र के बडे भाजपा नेता करते आ रहे हैं और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तो विधानसभा चुनाव में दावे के साथ ऐलान किया था कि पुष्कर सिंह धामी एक धाकड ऑल रॉउण्डर है जो कि प्लावर भी हैं औरचम्पावत के रण मंे ऑल रॉउंडर बने पुष्कर फायर भी। पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में उपचुनाव लडने के दौरान वहां की जनता से वायदा किया था कि वह चुनाव जीतने के बाद चम्पावत को एक नया चम्पावत बनाने की दिशा में आगे बढेंगे।
पुष्कर सिंह धामी ने अपनी हर जनसभा में चम्पावत की जनता से अपील की थी कि वह मतदान के लिए घर से पोलिंग बूथ तक पहुंचे और भाजपा के बटन को शाम तक इतना दबायें कि जब चुनाव परिणाम सामने आये तो दिखाई दे कि ईवीएम से फूलों की लडी ही लडी निकले। पुष्कर सिंह धामी पर एक बडी आस्था रखते हुए चम्पावत की जनता ने शुरूआती दौर में ही संकल्प ले लिया था कि वह उत्तराखण्ड के हृदय सम्राट बन चुके पुष्कर सिंह धामी को एतिहासिक जीत का तोहफा देंगे। पुष्कर सिंह धामी पर चम्पावत की जनता ने इतना प्यार उडेला कि जब आज ईवीएम से चुनाव नतीजे सामने आये तो उसमें फूलों की लडी की झडी ही निकलती रही और चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में आज तक हुये उपचुनाव में सबसे बडी जीत का रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा लिया जो सम्भवत: अब भविष्य में कभी यह रिकार्ड कोई नहीं तोड पायेगा। पुष्कर सिंह धामी की जीत पर जहां चम्पावत खुशियां मना रहा है वहीं राज्यभर की जनता भी पुष्कर सिंह धामी की इस एतिहासिक जीत पर उन्हें अपना आशीर्वाद देते हुए दिखाई दी।
