सीएम अब खेलेंगे धाकड़ राजनीतिक पाटी

0
113

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव के दौरान देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी सभी जनसभाओं में आवाम को संदेश दिया था कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्लावर भी हैं और फायर भी साथ ही यह भी कहा था कि पुष्कर सिंह धामी एक ऑल रॉउडर खिलाडी भी हैं। उनके इस संदेश का राज्यभर में एक बडा संदेश गया था और उसी के चलते पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव में ऑल रॉउडर बनकर जिस तरह से राजनीतिक पिच पर उन्होंने चौके छक्के लगाये उसी का परिणाम रहा कि राज्य के अन्दर भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली। कल उपचुनाव का परिणाम आयेगा और उसके बाद राज्यवासियों को धामी की धुंआधार बैटिंग देखने को मिलेगी और उनका फोकस भ्रष्टाचार पर प्रहार करने और खनन, दलाली के गठजोड पर मारक प्रहार करने की दिशा में आगे दिखाई देगा जिसको लेकर अभी से ही भ्रष्टाचारियों और माफियाओं के गठजोड की नींद उडी हुई है।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत में उपचुनाव हो चुका है और कल इसका परिणाम राज्य की जनता के सामने आ जायेगा। उत्तराखण्ड के गलियारों में पुष्कर सिंह धामी के चुनाव परिणाम आने से पहले ही यह शोर मचने लगा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धुंआधार बैटिंग राज्यवासियों को देखने को मिलेगी। अभी तक कई मुद्दों पर पुष्कर सिंह धामी खुलकर निर्णय नहीं ले रहे थे लेकिन कल चुनाव परिणाम आने के बाद वह उत्तराखण्ड के अन्दर एक नये रूप में राजनीति करते हुए दिखाई देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव से पूर्व राजधानी के आरटीओ को निलम्बित कर राज्य में सुशासन का एक बडा संदेश दिया था और यह साफ संकेत दे दिये थे कि अब राज्य में अफसरों को राइट टाइम दफ्तरों में बैठकर आवाम की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करना होगा। मुख्यमंत्री ने चम्पावत में हुये उपचुनाव के बाद कल नौकरशाही को फाइलों का मुवमेंट राइट टाइम करने का जो संदेश दिया वह भ्रष्टाचार पर एक बडा प्रहार ही माना जा रहा है। उत्तराखण्ड के अन्दर वर्षों से देखने मे ंआता था कि सचिवालय में आने वाली काफी फाइलों पर कुछ अफसर अपनी कुंडली मारकर बैठ जाते थे और उससे एक भ्रष्टाचार का जन्म होता था इसी के चलते पुष्कर सिंह धामी ने इस भ्रष्टाचार पर बडा प्रहार करने के लिए अफसरशाही को संदेश दिया कि सचिवालय व सीएम आवास में आने वाली फाइलों को राइट टाइम किया जाये क्योंकि फाइलों का ठीक तरह से मुवमेंट न होने पर भ्रष्टाचार के लांछन लगते थे लेकिन अब मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद फाइलों के मूवमेंट पर खाशी गति देखने को मिलेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दूसरा सबसे बडा फोकस अवैध खनन के खिलाफ बडी कार्यवाही करने का ही दिखाई देगा हालांकि राज्य की राजधानी से लेकर अधिकांश जिलों में जिस तरह से अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने अपना चाबुक चला रखा है उससे खनन माफियाओं की नींद उडी हुई है। उत्तराखण्ड में लम्बे अर्से से देखने में आ रहा है कि खनन माफियाओ, कुछ सफेदपोशों और दलाली करने वालों का एक बडा गठजोड अपने धंधे को अंजाम देने में सफल होता आ रहा है लेकिन अब राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जहां खनन माफियाओं के सिंडिकेट पर नकेल लगाने के लिए आगे आयेगे वहीं कुछ सरकारी दफ्तरों में दलाली करने का खेल खेलने वाले कुछ दलाल व मीडिया के चंद दलाल जो चंद अफसरों के साथ साठगांठ कर रिश्वतखोरी का खेल खेलने के बादशाह बन चुके हैं उन पर आने वाले समय में पुष्कर सरकार का एक बडा शिंकजा कसता हुआ जरूर दिखाई देगा क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दिया है कि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए सबसे पहले भ्रष्टाचार पर बडा प्रहार करना है। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव के दौरान केन्द्र से जितने भी राजनेता भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आये सबने उत्तराखण्ड की जनता के सामने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजनीति का धाकड ऑल रॉउण्डर बताया था और अब वही धाकड धामी उत्तराखण्ड की सत्ता में धुंआधार बैटिंग करने के लिए मैदान को सजा चुके हैं और इस धुंआधार बैटिंग को देखने के लिए समूचे राज्य की जनता आंख बिछाये बैठी है।

LEAVE A REPLY