चम्पावत(संवाददाता)। आज सुबह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में तडके शुरू हुये उपचुनाव से पहले अपने खटीमा आवास से निकलने से पहले सीधे भगवान के दर पर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान के हाथ जोडकर उनसे अपनी एतिहासिक जीत का आशीर्वाद मंागा उसके बाद वह चम्पावत की चुनावी रणभूमि में उतरे तो वहां हर तरफ सिर्फ पुष्कर ही पुष्कर दिखाई दे रहे थे और चम्पावत की जनता उन्हें देखकर विनिंग निशान दिखाकर उन्हें संदेश दे रही थी कि चम्पावत ने आज अपने जनपद का भाग्य विधाता चुन लिया है।
आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खटीमा आवास से निकले तो वह सीधे मन्दिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान से हाथ जोडकर राज्य के विकास और अपनी एतिहासिक जीत का आशीर्वाद मांगा और उसके बाद वह चम्पावत में हो रहे उपचुनाव में भाग लेने के लिए वहां पहुंच गये। चम्पावत की जनता अपने मुख्यमंत्री को देखने के लिए आंखे बिछाये बैठी थी और पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से बढचढ कर आवाम से मतदान करने की अपील की थी उस पर चम्पावत की जनता ने अपनी मोहर लगा दी। युवा पीढी से लेकर बुजुर्ग तक जिस तरह से पोलिंग बूथो ंपर मतदान करने के लिए बेताब दिखाई दे रहे थे उसे देखते ही साफ नजर आ रहा था कि चम्पावत की जनता अपने इलाके के विकास को लेकर किस तरह से पोलिंग बूथों पर उमड आई थी। मतदान स्थलों पर पहुंचकर पुष्कर सिंह धामी भी चम्पावत की जनता का हाथ जोडकर अभिवादन कर रहे थे और कहीं न कहीं वह उन्हें यही संदेश दे रहे थे कि अब वह चम्पावत के विकास की इतनी बडी लकीर तीन जून के बाद खींचेंगे जिसकी कल्पना भी शायद किसी ने न की हो। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड में राजनीति के एक ऐसे उभरते हुए सितारे बन गये हैं जिसे देखकर राज्य की जनता उन्हें अपने दिल में समा बैठी है।
