कप्तान के बिछाये जाल में फंस गये नशा तस्कर

0
130

अल्मोडा(संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान ने नशा तस्करों के खिलाफ बडा अभियान चला रखा है और समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को अपने इलाके में नशा तस्करों पर नकेल लगाने का आदेश दिया हुआ है इसी के चलते पुलिस टीमें लगातार संदिग्धों को घेरने के लिए चैकिंग अभियान चला रही है। चैकिंग के दौरान एसओजी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से पेसिया बैंड के समीप चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को जब रोका तो उनके पास से लाखों रूपये का गांजा बरामद हुआ वहीं एक और पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक कार को संदेह के आधार पर रोका तो उसमें से लाखों रूपये का गांजा बरामद हुआ।
पुलिस कप्तान प्रदीप कुमार राय द्वारा एस०ओ०जी० टीम एवम समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स के नेतृत्व में जनपद की एस०ओ०जी० व अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।
पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने बताया कि एसओजी एवं सल्ट पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से चैकिंग के दौरान ग्राम पेसिया बैण्ड के पास मोटर साईकिल को रोककर चैक किया गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, जिनके पास से एक नीले रंग के प्लास्टिक का ड्रम था जिसकी तलाशी ली तो उसमें लाखों रूपये का गांजा बरामद हुआ। पुलिस कप्तान ने बताया कि द्वारा बताया कि पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि यह गांजा उन्होंने ग्राम गुलार से खरीदा, जिसे ड्रम में छुपाकर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद बेचने के लिए ले जा रहे थे। कप्तान ने बताया कि पकडे गये नशा तस्कर नौशाद और असलम मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
कप्तान ने बताया कि नशा तस्करों के लिए जब चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो कटपतिया तिराहे से पचास मीटर आगे गुलहार की तरफ कार डीएल1०सी-1266 को संदेह के आधार पर रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसमें गांजे की बोरियां बरामद हुई जिनकी कीमत लाखो ंरूपये है। उन्होंने बताया कि पकडा गया तस्कर कैलाश सिंह रावत अल्मोडा का रहने वाला है। अल्मोडा पुलिस कप्तान ने जिस तरह से नशा तस्करों पर बडा प्रहार कर रखा है उससे नशा तस्करों में हडकम्प मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY