सीएम का फरमान बाबा केदारनाथ मंे नहीं होगी वीआईपी एंट्री

0
118

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में बडे-बडे फैसले लेने में तिनकाभर भी देर नहीं करते क्योंकि उन्हें इस बात का इल्म है कि उन्होंने उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाना है और राज्य में जिस तरह से चारधाम यात्रा ऊफान पर चल रही है वहां की व्यवस्था को पटरी पर बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। केदारनाथ में आ रही आपार भीड को देखते हुए जहां वहां की सुरक्षा आईटीबीपी के हवाले कर दी गई है वहीं पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर बडा फैसला लेते हुए आदेश जारी किया कि बाबा केदारनाथ के दर पर किसी भी वीआईपी को वीआईपी ट्रीट नहीं किया जायेगा और वहां वीआईपी की नो-एंट्री रहेगी। पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले से बाबा केदारनाथ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के मन में उत्तराखण्ड सरकार को लेकर एक बडा विश्वास जागा है और उनका मानना है कि जिस तरह से पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदारनाथ के दर पर वीआईपी एंट्री पर बैन लगाया है वह लाखो ंश्रद्धालुओं के लिए एक बडा शुभ संकेत है और उससे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री की देशभर में एक बडी पहचान बनेगी कि मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए चारधाम यात्रा में व्यवस्थायें संभाले हुये हैं।
उत्तराखंड चारधाम की यात्रा जोरो शोरो से चल रही है। आलम यह है कि चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यही नही, केदारनाथ धाम में हजारो की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुच रहे है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने का फैसला लिया है। जिस संबंध में जल्द ही आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। दरअसल, बाबा केदार के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करना, शासन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। तो वही, वीआईपी दर्शन से धाम में और अधिक भीड़ बढ़ जा रही है। जिसके चलते सरकार ने बाबा केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। आपको बता दे कि भीड़ को नियंत्रित करना जिला प्रशासन और पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बनी हुई है। हालांकि, आईटीबीपी को व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आये दिन अफसरों के साथ मंथन कर रहे हैं और उनकी किचन टीम चारधाम यात्रा में आ रही आपार भीड को देखते हुए बडे फैसले लेने के मिशन में आगे बढी हुई है और चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा भीड बाबा केदारनाथ के दर पर देखी जा रही है जिसको देखते हुए आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर बडा फैसला लेते हुए ऐलान कर दिया कि बाबा केदारनाथ के दर पर वीआईपीयों की नो-एंट्री रहेगी।

LEAVE A REPLY